राजस्थान: गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए: हज समिति
राजस्थान हज कल्याण सोसायटी ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है। महासचिव शेख हाजी निजामुद्दीन का कहना है कि इससे देश में सद्भाव और एकता का संदेश जाएगा। वहीं, सपा नेता एसटी हसन ने धार्मिक भावनाओं के राजनीतिकरण से बचने की आवश्यकता पर जोर दिया और गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने का समर्थन किया।

जयपुर, एजेंसी। राजस्थान हज कल्याण सोसायटी ने गुरुवार को गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की। सोसायटी के महासचिव शेख हाजी निजामुद्दीन ने कहा कि कुरान में भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया गया है तथा वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिए, जिससे देशभर में सद्भाव और एकता का संदेश जाए। - धार्मिक भावनाओं का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिएवहीं, समाजवादी पार्टी के नेता एसटी हसन ने कहा कि धार्मिक भावनाओं का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पारंपरिक कुर्बानी की प्रथा जारी रहेगी, लेकिन संरक्षित पशुओं की कुर्बानी नहीं दी जानी चाहिए।
सपा नेता ने गाय को आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग का भी समर्थन किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


