'एससी उप-वर्गीकरण पर सार्वजनिक हो बदल समिति की रिपोर्ट'

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

मुंबई के वंचित बहुजन अघाड़ी के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने महाराष्ट्र सरकार से अनुसूचित जातियों के उप-वर्गीकरण पर न्यायमूर्ति बदल समिति की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट केवल समृद्ध समुदायों को फायदा पहुंचाती है, जबकि अन्य को बाहर करती है।

'एससी उप-वर्गीकरण पर सार्वजनिक हो बदल समिति की रिपोर्ट'

मुंबई, एजेंसी। वंचित बहुजन अघाड़ी के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार को अनुसूचित जातियों के भीतर उप-वर्गीकरण पर न्यायमूर्ति बदल समिति की रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि यह रिपोर्ट समृद्धि हासिल कर चुके समुदायों को ही मजबूती प्रदान करती है, जबकि अन्य को बाहर करती है। महाराष्ट्र सरकार ने 2024 में सेवानिवृत न्यायमूर्ति अनंत बदर की अध्यक्षता में एससी जाति के भीतर उप-श्रेणियां बनाने के लिए एक समिति का गठन किया था। हालांकि, यह रिपोर्ट अभी तक प्रकाशित नहीं हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।