चीन में सोने से भी महंगी है गाय की पित्त की पथरी

Mar 11, 2026 01:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

गाय की पित्त की पथरी की मांग चीन और हांगकांग में तेजी से बढ़ रही है। पारंपरिक चीनी दवा में इसके उपयोग के कारण इसकी कीमत सोने से भी दोगुनी हो गई है। इसके साथ ही, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में ब्लैक मार्केट भी सक्रिय हो गया है। विशेषज्ञ लैब में गॉलस्टोन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

चीन में सोने से भी महंगी है गाय की पित्त की पथरी

हेनान, एजेंसी। गाय की पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) अब दुनिया की सबसे कीमती चीजों में से एक बन गई है। चीन और हांगकांग में बढ़ती मांग के कारण उनकी कीमत सोने से भी दोगुनी है। क्यों है मांग : इन पथरी का इस्तेमाल चीनी पारंपरिक दवा में स्ट्रोक, हाइपरटेंशन और न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। इसकी कमी और बढ़ती कीमतों ने ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के टेक्सास जैसे इलाकों में ब्लैक मार्केट को बढ़ावा दिया है।कुछ चीनी विशेषज्ञों ने लैब में गॉलस्टोन बनाने शुरू किए हैं, जो प्राकृतिक स्टोन के न्यूरोप्रोटेक्टिव और हेपेटोप्रोटेक्टिव असर को थोड़ी बहुत दिखाते हैं।

इससे कीमतों को नियंत्रित करने की कोशिश हो रही है। वहीं, रूस में भी ह्यूमन गॉलस्टोन की डिमांड भी बढ़ रही है, जिसकी कीमत 100,000 रूबल तक पहुंच रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।