वृद्धि दर 6.5 से 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान: डेलॉयट

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

डेलॉयट इंडिया ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.5 से 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत को वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद अपनी घरेलू क्षमताओं का...

वृद्धि दर 6.5 से 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान: डेलॉयट

नई दिल्ली, एजेंसी। डेलॉयट इंडिया ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 6.5 से 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। डेलॉयट इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में मंगलवार को कहा कि देश को वैश्विक अनिश्चितताओं से अलग हटकर अपनी घरेलू क्षमता का उपयोग करने की जरूरत है। साथ ही भारत को उभरते वैश्विक परिदृश्य के अनुरूप ढलना होगा और सतत वृद्धि के लिए अपनी घरेलू क्षमताओं का इस्तेमाल करना होगा। वैश्विक तथा घरेलू चुनौतियों के बावजूद, भारत वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं में आगे बढ़ रहा है।

डेलॉयट इंडिया ने अपने नवीनतम आर्थिक परिदृश्य में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अपने वार्षिक जीडीपी वृद्धि अनुमान को संशोधित कर 6.5 से 6.8 प्रतिशत कर दिया है, जबकि अगले वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इसे 6.7 से 7.3 प्रतिशत पर रखा है। डेलॉयट इंडिया ने अक्तूबर में अपनी आर्थिक परिदृश्य रिपोर्ट में चालू वित्त वर्ष के लिए देश की आर्थिक वृद्धि दर 7 से 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था।

डेलॉयट ने अपनी रिपोर्ट में कहा, सरकार खुदरा निवेशकों के बढ़ते महत्व को स्वीकार करती है और आगामी केंद्रीय बजट 2025-26 में उनकी भागीदारी को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर सकती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।