नशा विरोधी कार्यक्रम समाज के लिए जरूरी : मंत्री
दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने रविवार को कई कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने नशा विरोधी कार्यक्रम में हिस्सा लिया और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने पर जोर दिया। इसके बाद उन्होंने माजरा डबास मार्ग पर श्री बाबा टेकन द्वार का उद्घाटन किया और गांव मुंगेशपुर में जूनियर अंडर-20 दंगल में भी शामिल हुए।

नई दिल्ली, प्र. सं.। दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह रविवार को विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक व जन-जागरुकता कार्यक्रमों में शामिल हुए। सुबह वह दिल्ली पुलिस के शाहदरा जिला में आयोजित नशा विरोधी कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम हैं। इसके बाद मंत्री माजरा डबास मार्ग पर निर्मित श्री बाबा टेकन द्वार के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इसका उद्घाटन सांसद योगेन्द्र चांदोलिया ने किया। दोपहर में वह गांव मुंगेशपुर में आयोजित जूनियर अंडर-20 इनामी दंगल में शामिल हुए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



