
आज से गिरेगा पारा, बढ़ सकता है कोहरा
नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में आज से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में
नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में आज से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। परिणामस्वरूप, अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से कम (-1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस) और उसके बाद सामान्य (-1.5 से 1.5 डिग्री सेल्सियस) रहने की संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य (-1.5 से 1.5 डिग्री सेल्सियस) और उसके बाद सामान्य से कम (-1.6 से-3 डिग्री सेल्सियस) रहने की संभावना है।

अगले 2 दिनों के दौरान आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और उसके बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अगले 3 दिनों तक सुबह के समय हल्का कोहरा और उसके बाद के 2 दिनों तक मध्यम कोहरा रहने की संभावना है। 13 दिसंबर 2025 से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को एक नये कमजोर पश्चिमी विक्षोभ से प्रभावित होने की संभावना है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हुई है और अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 17 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिमी हवाएं चलीं। बुधवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था। जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह भी सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था। राजधानी में नमी का स्तर 95 फीसद तथा न्यूनतम स्तर 47 फीसद दर्ज किया गया। गुरुवार को राजधानी में आसमान साफ रहने की संभावना है। सुबह हल्की धुंध रह सकती है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


