दिल्ली में आज से गिरेगा पारा, बढ़ सकता है कोहरा

दिल्ली में आज से गिरेगा पारा, बढ़ सकता है कोहरा

संक्षेप:

नई दिल्ली में आज से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस घट सकता है और उसके बाद सामान्य तापमान पर लौटेगा। कोहरे की स्थिति भी अगले कुछ दिनों में बढ़ने की संभावना है।

Dec 10, 2025 08:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में आज से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी की संभावना है। साथ ही कोहरा बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। परिणामस्वरूप अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से कम (-1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस) और उसके बाद सामान्य (-1.5 से 1.5 डिग्री सेल्सियस) रहने की संभावना है। अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य (-1.5 से 1.5 डिग्री सेल्सियस) और उसके बाद सामान्य से कम (-1.6 से-3 डिग्री सेल्सियस) रहने की संभावना है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अगले दो दिनों के दौरान आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और उसके बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अगले तीन दिनों तक सुबह के समय हल्का कोहरा और उसके बाद के दो दिनों तक मध्यम कोहरा रहने की संभावना है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 17 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिमी हवाएं चलीं। बुधवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक था।