
तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी
दिल्ली में सर्द मौसम तेजी से विदा ले रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। हल्की धुंध सुबह देखी गई, लेकिन दिन में तेज धूप निकली। मौसम विभाग ने गुरुवार को अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान जताया है।
नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली से अब सर्द मौसम तेजी से विदा लेने की तैयारी कर रहा है। दिनभर तेज धूप के चलते दिल्ली के तापमान में तेज बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बुधवार को दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में बुधवार सुबह हल्की धुंध देखने को मिली। सुबह हल्के बादल भी छाए रहे। दिन चढ़ने के साथ ही धुंध साफ हो गई और तेज खिली हुई धूप निकल आई। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
यह सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी दिल्ली में तेज धूप के चलते अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा बना रहेगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 25 से 27 के बीच और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हवा की गति पांच से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी। सुबह के समय हल्की धुंध रहेगी, जबकि दिन के समय आसमान साफ रहेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




