राजधानी में कल बारिश के आसार

Apr 05, 2026 07:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहे। मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश होने से तापमान में गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 11 अप्रैल तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदूषण में कमी आई है, वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में है।

राजधानी में कल बारिश के आसार

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में रविवार को दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहे। वहीं, मंगलवार को सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश होने से तापमान में और गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में मंगलवार से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार के बाद बुधवार को भी हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने 11 अप्रैल तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है।आठ

अप्रैल को भी सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दिन भी गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। सोमवार को आसमान में आंशिक रूप से से बादल छाए रहने की संभावना है। 33 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।प्रदूषण में आई कमीकेंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, रविवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 129 दर्ज किया गया और वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई। हालांकि, शाम चार बजे मानक एक्यूआई भी मध्यम ही दर्ज किया गया। सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है। वहीं, प्रदूषक तत्व पीएम 2.5 का स्तर शाम 5 बजे 56.3 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। इसे बेहतर माना जाता है। पीएम 10 का स्तर 139.6 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।