Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Weather Update Persistent Smog and Pollution with Light Rain Observed
संपादित--- स्मॉग से अगले कुछ दिनों तक राहत नहीं

संपादित--- स्मॉग से अगले कुछ दिनों तक राहत नहीं

संक्षेप: दिल्ली में मंगलवार को मौसम शुष्क रहा, जबकि सुबह धुंध और स्मॉग की परत छाई रही। अगले चार दिन इसी तरह की स्थिति की आशंका है। अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज...

Tue, 21 Oct 2025 08:12 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को मौसम शुष्क रहा और हवा में प्रदूषण के कणों के कारण सुबह के समय धुंध और स्मॉग की परत छाई रही। यह स्थिति अभी कुछ और दिन बनी रह सकती है। हवा की गति अपेक्षित रूप से कम होने के कारण अगले चार दिन ऐसे ही रहने की उम्मीद है। मंगलवार को कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। रिज में हल्की बौछार पड़ी तो मयूर विहार में 0.5 मिमी बारिश भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक रहा।

वहीं, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 95 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 52 प्रतिशत रही। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवा की गति धीमी होने और तापमान में गिरावट के कारण प्रदूषक तत्व वातावरण में फंसे हुए हैं, जिससे सुबह के समय स्मॉग की स्थिति बनी हुई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार सुबह भी कई इलाकों में स्मॉग या हल्की धुंध रहेगी, जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा छा सकता है। दोपहर बाद आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा और हल्की धुंध बनी रहेगी।