बारिश के बावजूद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली में शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक हल्की बारिश हुई। शनिवार का न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने मंगलवार को फिर से बारिश की संभावना के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदूषण स्तर में कमी आई है, जिसका मुख्य कारण हवा की गति में वृद्धि है।

बारिश के बावजूद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में अगले कुछ दिन अभी गर्मी नहीं सताएगी। शुक्रवार की रात से शनिवार की सुबह 8.30 बजे तक कई जगहों पर हल्की बारिश हुई। इसके बावजूद शनिवार को न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन राजधानी में सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। हालांकि, अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया।दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग में वर्षा दर्ज नहीं की गई, जबकि अन्य केंद्रों जैसे पालम में शुक्रवार रात 11:30 बजे से देर रात 2.30 बजे के बीच 1.9 मिमी बारिश दर्ज की गई।

इसी अवधि के दौरान लोधी रोड में 0.3 मिमी, रिज में 1.9 मिमी, आयानगर में 5.8 मिमी और पीतमपुरा में 0.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, इसके बाद सुबह साढ़े आठ बजे तक बारिश नहीं हुई। राजधानी में प्रगति मैदान में सबसे अधिक 44 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। सफदरजंग और पालम में यह गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा थी।शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है। एक दिन पहले की तुलना में यह 1.5 डिग्री ज्यादा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। राजधानी में नमी का स्तर शनिवार को अधिकतम स्तर 86 फीसद तथा न्यूनतम स्तर 43 फीसद दर्ज किया गया।मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इसको लेकर आईएमडी ने यंलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार के बाद बुधवार को भी हल्की बारिश की संभावना है।प्रदूषण के स्तर में कमीकेंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 177 दर्ज किया गया, जो मध्यम क्षेणी में आता है। शुक्रवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 266 था। वायु गुणवत्ता सूचकांक शनिवार शाम को 137 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। प्रदूषण में कमी की प्रमुख वजह हवा की गति में बढोतरी है। राजधानी में प्रदूषण तत्व पीएम 2.5 तथा पीएम 10 के स्तर में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया। पीएम 10 का स्तर अधिकतम 121.9 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तथा पीएम 2.5 का स्तर 48 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।