Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Weather Update Improvement in Fog Conditions Due to Increased Wind Speed
दिल्ली में सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रहने के आसार

दिल्ली में सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रहने के आसार

संक्षेप:

दिल्ली में मौसम में सुधार देखा गया है। हवा की गति में बढ़ोतरी के कारण मंगलवार को धुंध और कोहरे का असर कम हुआ। बुधवार को भी मौसम साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सड़क और हवाई यातायात पर हल्का असर पड़ सकता है।

Dec 16, 2025 08:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

- हवा की गति तेज होने के कारण धुंध में आएगी कमी नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के मौसम में पिछले दो दिनों की अपेक्षा सुधार देखा गया। मंगलवार को धुंध और कोहरे का असर कम रहा। इसके पीछे हवा की गति में बढोतरी को प्रमुख कारण माना गया है। राजधानी में मंगलवार दोपहर को कई इलाकों में तेज धूप देखी गई। बुधवार को भी दिल्ली का मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय कई इलाकों में हल्का कोहरा छाया रह सकता है, जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दिन चढ़ने के साथ ही कोहरे के छंटने और आसमान साफ रहने की संभावना है। बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम था जबकि अधिकतम तापमान 24.9 दर्ज किया गया और यह सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सिय अधिक दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 48 प्रतिशत रही। कोहरे के चलते सुबह के समय सड़क और हवाई यातायात पर हल्का असर पड़ सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि सुबह यात्रा के दौरान सावधानी बरतें और वाहन धीमी गति से चलाएं। पालम में सुबह 8 बजे 600 मीटर दृश्यता का स्तर दर्ज किया गया जबकि सफदरजंग में यह 800 मीटर था। पिछले 24 घंटों के दौरान पालम और सफदरजंग में हल्की धुंध छाई रही। 17 से 22 दिसंबर तक सुबह के समय सुबह के समय छिछला कोहरा से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है।