Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi University VC Internship Scheme 2025-26 Selection Process Underway with 3500 Applications Received
डीयू के वीसीआईएस के लिए 3500 से अधिक आवेदक, जल्द होगी अंतिम सूची जारी

डीयू के वीसीआईएस के लिए 3500 से अधिक आवेदक, जल्द होगी अंतिम सूची जारी

संक्षेप:

- डीयू ने 2280 विद्यार्थी किए शॉर्टलिस्ट,चयनित छात्रों को मिलता है वजीफा नई दिल्ली।

Wed, 15 Oct 2025 03:57 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर इंटर्नशिप स्कीम (वीसीआईएस) पार्ट टाइम 2025-26 के लिए चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. रंजन कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस बार 3500 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से 2280 विद्यार्थी शॉर्टलिस्ट किए गए। आवेदकों को 13 से 15 अक्टूबर 2025 तक ग्रुप डिस्कशन के लिए बुलाया गया था। ग्रुप डिस्कशन पूर्ण हो चुका है। आगामी दिनों में चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि चयन के बाद वीसीआईएस पार्ट टाइम इंटर्न को दिल्ली विश्वविद्यालय के 55 से अधिक विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त किया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गौरतलब है कि दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक वर्ष 2022-23 से इस वाइसचांसलर इंटर्नशिप स्कीम (वीसीआईएस) की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय के माध्यम से विश्वविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना है। इससे उन्हें विशेष रूप से विश्वविद्यालय प्रणाली के विभिन्न क्षेत्रों और सामान्य रूप से सरकारी व्यवस्थाओं में आधिकारिक कामकाज को समझने में मदद मिलती है। डीएसडब्ल्यू कार्यालय दो प्रकार की वीसीआईएस इंटर्नशिप प्रदान करता है। इसमें शैक्षणिक सत्र के दौरान छह महीने के लिए वीसीआईएस पार्ट टाइम इंटर्नशिप और गर्मी की छुट्टियों के दौरान दो महीने के लिए फुल टाइम वीसीआईएस ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप । अंशकालिक इंटर्नशिप के लिए प्रति सप्ताह 8-10 घंटे लचीले कार्य घंटे हैं, जिसमें प्रत्येक चयनित विद्यार्थी को 5775 रुपये प्रति माह का वजीफा मिलता है और ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप के लिए प्रति सप्ताह 20 घंटे कार्य घंटे हैं, जिसमें 11,000 रुपये प्रति माह का वजीफा मिलता है।