Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi University Student Union Elections Candidates Prioritize Student Engagement and Social Media
संपादित---डूसू चुनावः छात्रों से व्यक्तिगत संपर्क और सोशल मीडिया के जरिए हो रहा प्रचार

संपादित---डूसू चुनावः छात्रों से व्यक्तिगत संपर्क और सोशल मीडिया के जरिए हो रहा प्रचार

संक्षेप:

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव को लेकर इस बार प्रत्याशी पहले

Sep 12, 2025 08:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव को लेकर इस बार प्रत्याशी पहले से ज्यादा सावधानी बरत रहे हैं। बहुत ज्यादा खर्चीले और भड़काऊ प्रचार अभियान की जगह छात्रों से संपर्क करने और सोशल मीडिया पर प्रचार अभियान पर जोर दिया जा रहा है। शुक्रवार दिन में भी अलग-अलग छात्र संगठनों द्वारा अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाए गए। डूसू चुनाव के दौरान सरकारी संपत्ति को विरूपित करने और प्रचार सामग्री से पाटे जाने को लेकर पिछले साल हाईकोर्ट द्वारा आपत्ति जाहिर की गई थी। इसके चलते इस बार डूसू चुनाव को लेकर पहले से ही सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस क्रम में प्रत्याशी भी प्रचार-प्रसार में पहले से ज्यादा सावधानी बरत रहे हैं। प्रत्याशियों का जोर ज्यादा से ज्यादा छात्रों के साथ जनसंपर्क करने पर है। शुक्रवार दिन में एबीवीपी के प्रत्याशियों ने लॉ कैंपस-1, हिन्दू कॉलेज, रामानुजन कॉलेज, मिरांडा हाउस, किरोड़ीमल कॉलेज, राजधानी कॉलेज, शिवाजी कॉलेज, विवेकानंद कॉलेज, लक्ष्मीबाई कॉलेज, अदिति महाविद्यालय, मोतीलाल नेहरू कॉलेज, रामलाल आनंद कॉलेज आदि में अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया। वहीं, एनएसयूआई के प्रत्याशियों ने अपने घोषणा पत्र को लेकर छात्र-छात्राओं के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें घोषणापत्र के मुद्दों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं, दिशा छात्र संगठन की ओर से आर्ट फैकल्टी में जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष पद के उम्मीदवार योगेश मीना द्वारा डूसू चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी किया गया। दूसरी ओर, छात्र संगठनों द्वारा डिजिटल प्लेटफार्म पर जोर-शोर से प्रचार किया जा रहा है। चुनावी शोरगुल पहले से कम होने को आम छात्र भी ठीक बता रहे हैं। उनका कहना है कि शोरगुल कम होने से मुद्दों पर ध्यान देना ज्यादा आसान हो गया है। वहीं, संसाधनों की कमी का फायदा छोटे संगठनों को भी मिल सकता है। जीत के लिए कांग्रेस भी होगी सक्रियः एनएसयूआई प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली कांग्रेस भी सक्रिय हो गई है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने शुक्रवार को कहा कि एनएसयूआई ने संतुलित उम्मीदवारों की टीम मैदान में उतारी है। डूसू चुनाव को लेकर शुक्रवार दिन में दिल्ली कांग्रेस की बैठक भी आयोजित की गई। इसमें पूर्व सांसद डॉ. उदित राज, राजेन्द्र पाल गौतम, वरुण चौधरी, अनिल भारद्वाज, रौनक खत्री व अन्य लोग शामिल रहे।