Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi University Student Union Elections 2025 Nomination Deadline Today
डूसू चुनाव के लिए नामांकन का अंतिम दिन आज, जारी हुआ दिशा निर्देश

डूसू चुनाव के लिए नामांकन का अंतिम दिन आज, जारी हुआ दिशा निर्देश

संक्षेप:

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव में उम्मीदवारों के

Sep 09, 2025 05:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव में उम्मीदवारों के लिए आज नामांकन की अंतिम तिथि है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद के लिए आज दोपहर तीन बजे तक अभ्यर्थी नामांकन कर सकेंगे। नामांकन की वैधता की जांच कर योग्य उम्मीदवारों की सूची भी शाम 6 बजे तक जारी हो जाएगी। डीयू का कहना है कि नामांकन वापसी की अंतिम तिथि गुरुवार को दोपहर 12 बजे तक है। इसके बाद अंतिम सूची का प्रकाशन गुरुवार, 11 सितंबर शाम 05:00 बजे तक होगा। डीयू ने मतदान की तिथि 18 सितंबर तय की है जबकि मतगणना 19 सितंबर को होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके अलावा सोमवार देर शाम दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने डीयूएसयू चुनाव 2025 को लेकर दो अहम अधिसूचनाएं जारी की हैं। इनमें उम्मीदवारों की पात्रता से लेकर मतदान प्रक्रिया तक के नियम स्पष्ट कर दिए गए हैं। स्नातक तीसरे वर्ष के छात्रों को नहीं माना जाएगा अंतिम वर्ष का विद्यार्थी मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा जारी पहली अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत अब तीसरे वर्ष के विद्यार्थियों को अंतिम वर्ष का छात्र नहीं माना जाएगा। इस आधार पर वे उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के पदों के लिए चुनाव लड़ने के पात्र होंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. राज किशोर शर्मा ने यह स्पष्ट किया कि यह बदलाव एनईपी की संरचना को देखते हुए किया गया है। दूसरी अधिसूचना में मतदान प्रक्रिया को लेकर निर्देश दिए गए हैं। इसके अनुसार सभी कॉलेजों और विभागों को यह सुनिश्चित करना होगा कि विद्यार्थियों को पहचान पत्र (आईडी कार्ड) जारी किए जाएं। पहले वर्ष के वे छात्र, जिन्हें अभी तक आईडी कार्ड नहीं मिला है, वे सत्यापित शुल्क रसीद के साथ कोई वैध पहचान पत्र (मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस) दिखाकर वोट डाल सकेंगे। दूसरे और तीसरे वर्ष के विद्यार्थियों को केवल वैध पहचान पत्र के साथ मतदान की अनुमति होगी। जबकि इसके अलावा, जो छात्र-छात्राएं 16 सितंबर 2025 शाम 5 बजे तक अपने कॉलेज,विभाग,संस्थान में दाखिला लेंगे, उन्हें डीयूएसयू चुनाव 2025-26 में मतदान का अधिकार मिलेगा।