डीयू ने स्नातक परीक्षा को लेकर संशोधित उेटशीट जारी की

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय ने मई-जून 2026 सत्र की स्नातक एंड-सेमेस्टर

डीयू ने स्नातक परीक्षा को लेकर संशोधित उेटशीट जारी की

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय ने मई-जून 2026 सत्र की स्नातक एंड-सेमेस्टर परीक्षाओं की संशोधित डेटशीट जारी कर दी है। विश्वविद्यालय ने कहा है कि छात्रों, शिक्षकों, विभागों, कॉलेजों और अन्य संबंधित पक्षों से मिले सुझावों और आपत्तियों पर विचार करने के बाद डेटशीट में बदलाव किया गया है। ज्ञात हो कि गुरुवार की सुबह दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने डीन एग्जाम प्रो.जीएस टुटेजा से मुलाकात की और इसमें बदलाव का अनुरोध किया था। यही नहीं कुछ छात्रों ने भी अपनी इंटर्नशिप को लेकर डीयू को पत्र लिखा था इसके बाद बदलाव किया गया। विस्तृत डेटशीट डीयू ने अपनी वेबसाइट पर डाल दी है।

संशोधित तिथियों की जानकारी

अभ्यर्थी संशोधित तिथियों की जानकारी व अन्य प्रामाणिक सूचना डीयू के परीक्षा शाखा की वेबसाइट https://exam.du.ac.in/exam/datesheetmj26/ से प्राप्त कर सकते हैं।

परीक्षाओं के समय निर्धारण

विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार संशोधित डेटशीट को अंतिम रूप दे दिया गया है और इसे विश्वविद्यालय के परीक्षा पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। डीयू प्रशासन ने कहा कि परीक्षाओं के समय निर्धारण में शैक्षणिक और व्यवस्थागत दोनों पहलुओं का ध्यान रखा गया है, ताकि परीक्षाएं समय पर और व्यवस्थित तरीके से आयोजित की जा सकें।

छात्रों की अपील

विश्वविद्यालय ने छात्रों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अपुष्ट जानकारी या अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें। साथ ही छात्रों को अपनी परीक्षा की तैयारी जारी रखने की सलाह दी गई है।

शैक्षणिक हितों की संवेदनशीलता

अधिसूचना में कहा गया है कि विश्वविद्यालय छात्रों के शैक्षणिक हितों और उनके कल्याण के प्रति संवेदनशील है। सभी कॉलेजों, विभागों, शिक्षकों और छात्रों से आगामी परीक्षाओं के सुचारु संचालन में सहयोग करने का आग्रह किया गया है।

सामान्य प्रश्न

दिल्ली विश्वविद्यालय ने कब संशोधित डेटशीट जारी की?
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मई-जून 2026 सत्र की स्नातक एंड-सेमेस्टर परीक्षाओं की संशोधित डेटशीट जारी की।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।