डीयू के हिंदी विभाग के बाहर छात्रों का प्रदर्शन, मांगे मानी गईं

Apr 07, 2026 09:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के बाहर मंगलवार को

डीयू के हिंदी विभाग के बाहर छात्रों का प्रदर्शन, मांगे मानी गईं

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के बाहर मंगलवार को छात्रों ने पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर प्रदर्शन किया। छात्र केवल जेआरएफ नहीं बल्कि नेट व अन्य श्रेणियों के छात्रों को भी साक्षात्कार में बुलाने की मांग कर रहे थे। इसको लेकर सोमवार के बाद मंगलवार को भी छात्रों ने विभाग के गेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। मंगलवार को इनकी मांगे रात 8 बजे के बाद तक प्रदर्शन करने के बाद मान ली गई।छात्रों के विरोध के बाद विभागीय स्तर पर बैठक हुई, जिसमें इस मुद्दे पर निर्णय लिया गया। विभाग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, 7 अप्रैल 2026 को हुई विभागीय शोध समिति की बैठक में यह तय किया गया कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2025-26 के फेज-II में ब्लॉक-बी के सभी उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।प्रदर्शन

कर रहे छात्रों ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को अवसर मिलेगा और चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।