डीयू में वीसी इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन शुरू
दिल्ली विश्वविद्यालय ने वाइस चांसलर इंटर्नशिप योजना के तहत समर इंटर्नशिप 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह इंटर्नशिप जून-जुलाई में होगी, जिसमें स्नातक और स्नातकोत्तर नियमित छात्र आवेदन कर सकते हैं। चयनित छात्रों को 20 घंटे प्रति सप्ताह काम करना होगा और उन्हें 11,576 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026 है।

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय ने वाइस चांसलर इंटर्नशिप योजना: समर इंटर्नशिप 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह इंटर्नशिप जून-जुलाई के दौरान दो महीने के लिए आयोजित की जाएगी। स्नातक और स्नातकोत्तर के नियमित छात्र आवेदन कर सकते हैं, हालांकि अंतिम वर्ष/अंतिम सेमेस्टर के छात्र पात्र नहीं होंगे। चयनित छात्रों को प्रति सप्ताह 20 घंटे कार्य करना होगा और उन्हें 11,576 रुपये प्रति माह की राशि दी जाएगी। इंटर्नशिप पूरी होने पर प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा। इच्छुक छात्र 27 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी इस लिंक https://forms.gle/5A2As4jxRh8dHNX66 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इस बारे में अधिक जानकारी डीयू के छात्र कल्याण विभाग की वेबसाइट https://dsw.du.ac.in/ से भी प्राप्त कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Abhinaw Upadhyayशॉर्ट बायो : अभिनव उपाध्याय पिछले लगभग 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार हैं और वर्तमान में हिंदुस्तान दैनिक में प्रमुख संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा, साहित्य, संगीत, कला, सामाजिक मुद्दों, पर्यावरण और राजनीति से जुड़े विषय उनकी विशेष विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं।
परिचय एवं अनुभव
अभिनव उपाध्याय राजधानी की पत्रकारिता दुनिया का एक विश्वसनीय और सक्रिय नाम हैं, जिन्हें समाचार लेखन, विश्लेषण और जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ के साथ लगभग दो दशक का अनुभव है। बीते करीब आठ वर्षों से वे हिंदुस्तान दैनिक से जुड़े हैं और दिल्ली के शैक्षणिक संस्थानों, छात्र राजनीति तथा सांस्कृतिक गतिविधियों की व्यापक और शोधपरक कवरेज कर रहे हैं।
करियर का सफर
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साहित्यिक पत्रिका ‘कथादेश’ से की, जिसके बाद ‘आज समाज’ और ‘दैनिक जागरण’ जैसे प्रमुख संस्थानों में विभिन्न बीट्स पर कार्य किया। आज समाज में कार्य करते हुए 1984 के सिख दंगों के 25 वर्ष पूरे होने पर विशेष श्रृंखला तथा दैनिक जागरण में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम, दिल्ली और आजादी के 75 वर्ष पर शैक्षणिक संस्थानों के योगदान से जुड़ी शोधपरक श्रृंखलाएं तैयार कीं। वर्तमान भूमिका में उन्होंने कई महत्वपूर्ण साक्षात्कार, ब्रेकिंग स्टोरी और विशेष पैकेज किए हैं, साथ ही गोवा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव सहित अनेक प्रमुख आयोजनों की रिपोर्टिंग की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और उपलब्धियां
अभिनव ने पीएचडी, राजनीति विज्ञान में एमए, बीएड और बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (डिप्लोमा) की उपाधियां प्राप्त की हैं। उन्हें संस्कृति मंत्रालय द्वारा मौलाना मोहम्मद अली जौहर पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसके अतिरिक्त रॉयटर का डिजिटल जर्नलिज्म कोर्स तथा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की जूनियर रिसर्च फेलोशिप भी उन्हें प्राप्त है। उनके कई लेख और शोधपत्र प्रकाशित हो चुके हैं, विशेषकर भोजपुरी गीतों में सामाजिक चेतना पर उनका शोध उल्लेखनीय है।
सार्वजनिक भूमिका और रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ वे विभिन्न शैक्षणिक और सार्वजनिक मंचों पर वक्ता, शोधपत्र प्रस्तुतकर्ता, समिति सदस्य और निर्णायक के रूप में सक्रिय रहते हैं। लेखन, संगीत, कुकिंग और यात्रा उनकी प्रमुख रुचियां हैं, जो उनके रचनात्मक व्यक्तित्व को और समृद्ध बनाती हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


