डीयू में वीसी इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय ने

डीयू में वीसी इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन शुरू

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय ने वाइस चांसलर इंटर्नशिप योजना: समर इंटर्नशिप 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह इंटर्नशिप जून-जुलाई 2026 के दौरान दो महीने के लिए आयोजित की जाएगी।डीयू द्वारा जारी सूचना के अनुसार, डीयू के स्नातक और स्नातकोत्तर के नियमित छात्र आवेदन कर सकते हैं, हालांकि अंतिम वर्ष/अंतिम सेमेस्टर के छात्र पात्र नहीं होंगे। चयनित छात्रों को प्रति सप्ताह 20 घंटे कार्य करना होगा और उन्हें 11,576 रुपये प्रति माह की राशि दी जाएगी। इंटर्नशिप पूरी होने पर प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा।इच्छुक छात्र 27 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थी इस लिंक https://forms.gle/5A2As4jxRh8dHNX66के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी डीयू के छात्र कल्याण विभाग की वेबसाइट https://dsw.du.ac.in/ से भी प्राप्त कर सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।