दाखिला की दौड़: डीयू पीजी दाखिले के लिए आवेदन 9 तक, 15 से दाखिला

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातकोत्तर (पीजी)

दाखिला की दौड़: डीयू पीजी दाखिले के लिए आवेदन 9 तक, 15 से दाखिला

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस-पीजी) के तहत आवेदन करने वाले छात्रों को बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय ने पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 9 जून शाम 4:59 बजे तक कर दी है। इससे उन छात्रों को अतिरिक्त समय मिलेगा जो किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे।

पंजीकरण में सुधार का अवसर

विश्वविद्यालय द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही पंजीकरण कर लिया है, उन्हें आवेदन में सुधार का अवसर भी दिया जाएगा। सुधार विंडो 10 जून सुबह 10 बजे से 11 जून शाम 4:59 बजे तक खुली रहेगी। इस दौरान छात्र अपने आवेदन पत्र में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।

दाखिले की तारीखें

15 जून से शुरू होंगे दाखिले

डीयू की दाखिला शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार परास्नातक दाखिला की प्रवेश प्रक्रिया के तहत पहली सीट आवंटन सूची 15 जून को जारी होगी। आवंटित सीट स्वीकार करने के लिए छात्रों को 15 जून से 17 जून शाम 4:59 बजे तक का समय मिलेगा। संबंधित विभाग, केंद्र और कॉलेज 18 जून तक आवेदनों का सत्यापन करेंगे। पहली सूची में चयनित अभ्यर्थियों को 19 जून शाम 4:59 बजे तक ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा।

दूसरे चरण की प्रक्रिया

जबकि दूसरे चरण की सीट आवंटन सूची 22 जून को जारी की जाएगी। छात्र 24 जून तक अपनी सीट स्वीकार कर सकेंगे, जबकि कॉलेज और विभाग 25 जून तक दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे। दूसरी सूची के तहत प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 27 जून शाम 4:59 बजे निर्धारित की गई है।

पंजीकरण की सलाह

विश्वविद्यालय ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय का इंतजार करने के बजाय जल्द से जल्द पंजीकरण और दस्तावेजों की जांच पूरी कर लें ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दिल्ली विश्वविद्यालय में पीजी प्रवेश के लिए अंतिम तिथि क्या है?
दिल्ली विश्वविद्यालय ने पीजी प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 9 जून शाम 4:59 बजे तक बढ़ा दी है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।