Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi University Achieves Remarkable Improvement in QS World University Rankings Sustainability 2026
क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग 2026 में डीयू की बड़ी छलांग, वैश्विक स्तर पर 241वां स्थान

क्यूएस सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग 2026 में डीयू की बड़ी छलांग, वैश्विक स्तर पर 241वां स्थान

संक्षेप:

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग: सस्टेनेबिलिटी 2026

Nov 19, 2025 07:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग: सस्टेनेबिलिटी 2026 में उल्लेखनीय सुधार दर्ज करते हुए वैश्विक स्तर पर 299 से 241वां स्थान हासिल किया है। डीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय ने इस बार 58 स्थानों की बड़ी बढ़त बनाई है, जबकि प्रतिभागी संस्थानों की संख्या भी पिछले वर्ष 1744 से बढ़कर 2002 हो गई। इस प्रदर्शन ने डीयू को भारत के शीर्ष चार और एशिया के शीर्ष 36 संस्थानों में जगह दिलाई है। कुलपति के अनुसार, पर्यावरणीय प्रभाव श्रेणी में डीयू ने सबसे मजबूत प्रदर्शन किया है। यह श्रेणी पिछले वर्ष की तुलना में 244 से सुधरकर 155 पर आ गई है, जबकि पर्यावरणीय प्रभाव स्कोर 69.0 से बढ़कर 80.6 हो गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सामाजिक प्रभाव श्रेणी में भी डीयू 478 से बढ़कर 435वीं वैश्विक रैंक पर पहुंचा है। नॉलेज एक्सचेंज, रोजगार अवसर और इक्वलिटी स्कोर में भी उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया। रैंकिंग का सबसे मजबूत स्तंभ गवर्नेंस रहा, जहां डीयू ने 31 स्थानों की बढ़त बनाते हुए 218 से सुधारकर 187वां स्थान हासिल किया। इस श्रेणी में डीयू का स्कोर भारत में सर्वश्रेष्ठ रहा है। कुलपति ने कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की पारदर्शिता, सामाजिक प्रतिबद्धता और सतत विकास लक्ष्यों पर केंद्रित नीतियों की सफलता को दर्शाती है। उन्होंने भरोसा जताया कि डीयू आने वाले वर्षों में वैश्विक शीर्ष 200 में स्थान बनाने के लिए तैयार है।