बाजारों में अवैध पार्किंग पर ऑटोमैटिक कटेगा चालान
::इसमें फोटो है::-दिल्ली ट्रैफिक पुलिस दक्षिणी दिल्ली के तीन बाजारों में करेगी प्रयोग-पांच मिनट से अधिक अनुचित जगह वाहन खड़ा दिखने पर कैमरा करेगा चालानआशीष गुप्तानई दिल्ली। राजधानी के बाजारों में कहीं...

::इसमें फोटो है:: -दिल्ली ट्रैफिक पुलिस दक्षिणी दिल्ली के तीन बाजारों में करेगी प्रयोग
-पांच मिनट से अधिक अनुचित जगह वाहन खड़ा दिखने पर कैमरा करेगा चालान
आशीष गुप्ता
नई दिल्ली। राजधानी के बाजारों में कहीं भी वाहन खड़ा कर शॉपिंग पर जाने की आदत लोगों को बदलनी होगी। ऐसा नहीं किया तो आदत जेब पर भारी पड़ सकती है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कैमरों की मदद से बाजारों में अवैध पार्किंग रोकने की योजना बनाई है। इसके तहत पांच मिनट से अधिक अनुचित स्थान पर वाहन खड़ा दिखने पर उसका ऑटोमैटिक चालान कट जाएगा। इस व्यवस्था को प्रयोग के तौर पर लागू करने के लिए दक्षिणी दिल्ली के तीन बाजारों को चुना गया है। यहां सकारात्मक परिणाम सामने आए तो राष्ट्रीय राजधानी के बाकी बाजारों में भी इसे लागू किया जा सकता है।
दिल्ली में प्रमुख बाजारों की संख्या
दिल्ली में लगभग 516 प्रमुख बाजार हैं। ज्यादातर में अवैध पार्किंग की समस्या है। शॉपिंग करने आ रहे ग्राहक सड़क किनारे कहीं भी वाहन खड़ा करके चल देते हैं। इसकी वजह से बाजारों के आसपास जाम रहता है। इस समस्या से निपटने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अवैध पार्किंग पर कैमरों के जरिए ऑटोमैटिक ई-चालान प्रणाली लगाने की योजना बनाई है। दक्षिणी दिल्ली के युसूफ सराय, लाजपत नगर और नेहरू प्लेस से इसकी शुरुआत होगी।
चालान प्रणाली के कार्यप्रणाली
ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन बाजारों में जहां-जहां अवैध पार्किंग होती है, वहां पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरे लगाए जाएंगे। ये साफ्टवेयर पर फीड कमांड के जरिए खुद-ब-खुद अवैध पार्किंग उल्लंघन करने वाले वाहनों को चिह्नित करेंगे। फिर उसकी फोटो खींच कर चालान जारी करेंगे। उनका मानना है कि यह कार्रवाई नियमित होगी तो लोग अनुचित स्थानों पर वाहन खड़ा करने की आदत से दूर रहेंगे।
-------
दिल्ली में कहां कितने प्रमुख बाजार
पूर्वी जिला-49
नई दिल्ली-44
उत्तरी जिला-39
उत्तर पूर्वी जिला-44
उत्तर पश्चिमी दिल्ली-18
शाहदरा-41
दक्षिणी जिली-92
दक्षिण पूर्वी जिला-58
दक्षिण पश्चिमी दिल्ली-13
पश्चिमी जिला-64
मध्य जिला-54
-------
बाजारों में अवैध पार्किंग की समस्या है। इसका समाधान करने को ट्रायल के लिए चुनिंदा बाजारों में ऑटोमैटिक चालान प्रणाली लगाई जाएगी। इस परिणाम सही रहा तो बाकी स्थानों पर भी इस प्रणाली को लगाया जाएगा।
-संदीप गुप्ता, डीसीपी ट्रैफिक, दक्षिणी रेंज
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


