कालकाजी इलाके में जाम मुक्त होगा कैप्टन गौर मार्ग

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

-दिल्ली ट्रैफिक पुलिस श्री राधा कृष्ण मंदिर के पास कट बंद करेगी-इस कट के दोनों ओर 200 मीटर दूर यू-टर्न बनाकर वाहनों को मुड़ने का रास्ता दिया जाएगा-ट्रायल में यह व्यवस्था रही सफल, जल्द रिंग रोड व बाहरी...

 कालकाजी इलाके में जाम मुक्त होगा कैप्टन गौर मार्ग

-ट्रायल में यह व्यवस्था रही सफल, जल्द रिंग रोड व बाहरी रिंग रोड के बीच आवाजाही करने वालों को मिलेगा लाभ

कैप्टन गौर मार्ग का ट्रायल

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। कालकाजी इलाके में कैप्टन गौर मार्ग को जाम मुक्त बनाने के लिए श्री राधा कृष्ण मंदिर के पास कट बंद होगा। साथ ही वाहनों के मुड़ने के लिए कट के दोनों ओर 200 मीटर की दूरी पर यू-टर्न बनेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस इसे स्थायी तौर पर लागू करने से पहले एक सप्ताह से अधिक समय ट्रायल करके देखा, जो सफल साबित हुआ है। अब इस व्यवस्था को स्थायी रूप से लागू किया जाएगा। इससे इस मार्ग के रास्ते रिंग रोड से बाहरी रिंग रोड जाने वाले करीब एक लाख वाहन चालकों को लाभ मिलेगा।

भारी वाहन दबाव और पैदल यात्रियों की स्थिति

कैप्टन गौर मार्ग पर दिनभर भारी वाहन दबाव बना रहता है। इस पर दो मंदिर, कई स्कूल और ओखला मंडी होने के चलते पैदल यात्रियों की भीड़ भी रहती है। इस मार्ग पर श्री राधा कृष्ण मंदिर के पास एक कट है, जिस पर ईस्ट ऑफ कैलाश की ओर से राजा धीर सेन मार्ग मिलता है। ऐसे में इस कट पर रिंग रोड व बाहरी रिंग रोड के बीच जाने वाले और ईस्ट ऑफ कैलाश के वाहनों का दबाव अधिक रहता है। जिस कारण यहां जाम लगता है। सुबह और शाम के वक्त हालत यह रहती है कि वाहन पांच मिनट की दूरी आधे घंटे से अधिक समय में तय कर पाते हैं।

स्थायी व्यवस्था की दिशा में कदम

स्थानीय निवासियों की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए कालकाजी सर्कल की ट्रैफिक टीम ने स्थिति का जायजा लिया और एक ट्रायल किया। इसके तहत कैप्टन गौर मार्ग पर इस कट को अस्थायी बंद किया गया। इस कट से करीब 200-200 मीटर की दूरी पर गढ़ी गांव और ओखला मंडी की दिशा में अस्थायी यू-टर्न की सुविधा दी गई। इस ट्रायल के दौरान पाया कि वाहनों की चाल बनी रहने के कारण जाम नहीं लग रहा। वहीं छोटा स्थान पैदल यात्रियों को दिया गया है, जिस पर बत्ती का 25 सेकंड का समय निर्धारित किया गया है। इससे बुजुर्गों, बच्चों और अन्य राहगीरों को काफी सुविधा हो रही है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की दक्षिणी रेंज के अधिकारियों का कहना है कि ट्रायल की व्यवस्था को स्थायी रूप से लागू किया जाएगा।

------

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कैप्टन गौर मार्ग पर ट्रायल कब किया गया था?
एक सप्ताह से अधिक समय ट्रायल करके देखा गया था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।