Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi to Reconstruct 25 Roads for Improved Traffic and Safety
 मध्य जिले की 25 सड़कों का होगा पुनर्निर्माण, सुगम होगा यातायात

मध्य जिले की 25 सड़कों का होगा पुनर्निर्माण, सुगम होगा यातायात

संक्षेप:

-पीडब्ल्यूडी 36 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का पुनर्निर्माण कराएगा-इन सड़कों के बनने पर दुर्घटनाओं की आशंका दूर हो जाएगीनई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता : राजधानी के मध्य जिले में 25 सड़कों का...

Jan 30, 2026 06:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता : राजधानी के मध्य जिले में 25 सड़कों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। सड़कें गड्ढा मुक्त होने से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। दुर्घटनाओं की आशंका भी कम हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मार्च में निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसमें करीब 36 करोड़ रुपये की लागत आएगी। जीर्णोद्धार के तहत आर्य समाज रोड (सरस्वती मार्ग से रोड नंबर तीन तक), डीबी गुप्ता रोड के दो खंड, देशराज भाटिया मार्ग, न्यू रोहतक रोड के दो हिस्से, पहाड़ी धीरज रोड, प्यारेलाल रोड, रानी झांसी रोड, एसएन मार्ग, अब्दुल अजीज रोड, अब्दुल रहमान रोड, अजमल खान रोड, सीजीएचएस डिस्पेंसरी रोड, ईस्ट पार्क रोड, इलाही बख्श रोड, गली नंबर 10, गंगा मंदिर मार्ग, जीबी रोड अजमेरी गेट से मोहल्ला निहारियान, गुरुद्वारा रोड, नेहरू बाजार, पुल कुतुब रोड सदर बाजार चौक से सदर बाजार रेलवे स्टेशन, रामकुमार मार्ग, एसके दास रोड, सरस्वती मार्ग, टैंक रोड और वल्लभाचार्य मार्ग शामिल हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अभी इन सड़कों की स्थिति खराब है, जिससे यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने बताया कि पुनर्निर्माण कार्य के तहत इन सड़कों की पुरानी परत को हटाया जाएगा। फिर इन्हें नए सिरे से बनाया जाएगा, ताकि सड़कें लंबे समय तक टिकाऊ रहें। दो अलग-अलग ठेकेदारों को सड़कों के पुनर्निर्माण का काम सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि ज्यादा सर्दी में सड़कों का निर्माण नहीं होता, इस कारण थोड़ा तापमान बढ़ने का इंतजार है। तापमान सामान्य होते ही मार्च में यह कार्य शुरू करा दिया जाएगा। ------- \B