विकसित दिल्ली निर्माण में सहकारिता क्षेत्र की होगी अग्रणी भूमिका :रविन्द्र इन्द्राज

Nov 05, 2025 07:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली सरकार सहकारिता बैंकिंग को सशक्त बनाने के लिए नई योजनाएं लाएगी। सहकारिता मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने ह्यूमैनिटी फर्स्ट एम्बुलेंस सेवा का उद्घाटन किया, जो गंभीर रोगियों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही मृतकों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था भी करेगी। जामिया कोऑपरेटिव बैंक गरीबों के वित्तीय सशक्तिकरण के लिए समर्पित है।

विकसित दिल्ली निर्माण में सहकारिता क्षेत्र की होगी अग्रणी भूमिका :रविन्द्र इन्द्राज

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली में सहकारिता बैंकिंग व अन्य सहकारिता से जुड़े क्षेत्रों को सशक्त बनाया जाएगा ताकि वो विकसित दिल्ली निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। विभागीय कार्यशैली में पारदर्शिता, बैंकों की नई शाखाएं, आसान वित्तीय सहायता एवं आत्मनिर्भर बनाने की योजनाओं पर जोर देकर हम दिल्ली के सहकारिता क्षेत्रों को देश में अग्रणी व मॉडल बनाएंगे। उक्त बातें दिल्ली सरकार के सहकारिता मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने उक्त बातें जाकिर बाग, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी से ह्यूमैनिटी फर्स्ट एम्बुलेंस सेवा के शुभारम्भ कार्यक्रम में कहीं। यह एम्बुलेंस सेवा गंभीर रोगियों को आसपास के अस्पतालों तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

इस एम्बुलेंस सेवा को जामिया कोऑपरेटिव बैंक की ओर से आमजन को समर्पित किया गया। गंभीर रोगियों को अस्पतालों तक पहुंचाने के अलावा, ह्यूमैनिटी फर्स्ट एम्बुलेंस सेवा मृतकों को अस्पताल से घर तथा कब्रिस्तान या श्मशान तक ले जाने की व्यवस्था भी करेगी, ताकि उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके। कार्यक्रम का आयोजन अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत दिल्ली में लगातार हो रहे आयोजनों के तहत किया गया। कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री ने शुभकामनायें देते हुए कहा कि जामिया कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड सहकारिता की भावना को बढ़ावा देने एवं छोटे व्यवसायों का समर्थन करने के लिए समर्पित है। बैंक की आठ शाखाएं दक्षिण दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित हो रही हैं, जिनका उद्देश्य गरीब एवं वंचित वर्ग को वित्तीय सशक्तिकरण प्रदान करना है। बैंक के अध्यक्ष एमक्यूएच बेग ने सहकारिता मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि बैंक आगे भी ऐसे सामाजिक योगदानों में अग्रणी रहेगा। जामिया कोऑपरेटिव बैंक की ओर से शुरू की गई इस सेवा का संचालन एवं प्रबंधन जामिया नेशनल फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;