दिल्ली में जाम-हादसे घटाने के लिए 13 स्थानों पर नए एफओबी बनेंगे
दिल्ली में सड़क हादसों और जाम को कम करने के लिए पीडब्ल्यूडी 13 नए फुटओवर ब्रिज और अंडरपास बनाएगा। हाल ही में हुई बैठक में इन परियोजनाओं को मंजूरी मिली। पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि इनका निर्माण अगले माह शुरू होगा और ये लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में सड़क हादसे और जाम को कम करने के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से 13 स्थानों पर नए फुटओवर ब्रिज (एफओबी) और अंडरपास बनाए जाएंगे। हाल ही में हुई पीडब्ल्यूडी की एफओबी कमेटी ने इन परियोजनाओं को निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर मंजूरी दे दी है। इनमें से पांच परियोजनाओं को बीते सितंबर माह में जबकि आठ परियोजनाओं को 28 जनवरी को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा कुछ अन्य स्थानों को भी एफओबी बनाने के लिए चिन्हित किया गया है। हालांकि, उन्हें लेकर अध्ययन किया जा रहा है। बीती 28 जनवरी को पीडब्ल्यूडी के अतिरिक्त सचिव की अध्यक्षता में एफओबी कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
इसमें बताया गया कि बीते सितंबर माह में पास किए गए पांच एफओबी में से तीन को बनाने के लिए टेंडर जारी हो गया है जबकि दो अन्य के लिए अनापत्ति पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बैठक में कुछ अन्य स्थानों पर नए एफओबी बनाने को लेकर प्रस्ताव रखे गए जिनमें से आठ प्रस्तावों पर कमेटी ने मुहर लगा दी है। सूत्रों ने बताया कि इन एफओबी पर एस्केलेटर एवं लिफ्ट की सुविधा भी होगी ताकि राहगीर ज्यादा से ज्यादा इनका इस्तेमाल करें। अगले माह शुरू हो जाएगा निर्माण पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने इन परियोजनाओं को लेकर कहा कि सड़क पार करते हुए किसी की जान जोखिम में नहीं आनी चाहिए। इसलिए ऐसे स्थानों को चिन्हित कर वहां एफओबी या अंडरपास बनाए जा रहे हैं जहां लोगों को सड़क पार करने के लिए जान का जोखिम उठाना पड़ता है। पीडब्ल्यूडी की ओर से बनाए जा रहे एफओबी उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करेंगे यौर यातायात के प्रवाह को भी बाधित होने से रोकेंगे। उन्होंने बताया कि इनका निर्माण कार्य अगले माह शुरू हो जाएगा और इन्हें समय पर पूरा किया जाएगा। इन पर काम जारी एसपीएम मार्ग (पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर, एनओसी के लिए आवेदन) उत्तम नगर पूर्व टर्मिनल (31 मई तक तैयार होगा) हनुमान मंदिर, रिंग रोड (30 जून तक तैयार होगा) टीपीएम चर्च लालबत्ती, महरौली-महिपालपुर रोड (दोबारा निरीक्षण होगा) केन्द्रीय विद्यालय, जेएनयू (एनओसी के लिए आवेदन) इन इलाकों के लिए मंजूरी मिली विकास मार्ग-पटपड़गंज इंटरसेक्शन वेलकम कट-जीटी रोड शाहबाद डेरी, बादली-बवाना रोड कैप्टन गौड़ मार्ग, ओखला सब्जी मंडी जीवनपार्क बस स्टॉप, जनकपुरी माता चान्न देवी अस्पताल के समीप बेर सराय मार्केट, वेदांत देशिका मार्ग कटवारिया सराय-लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विद्यापीठ के पास

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




