Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi to Build Roundabouts to Alleviate Traffic Congestion at Busy Intersections
पीडब्ल्यूडी तीन चौराहों पर गोल चक्कर बनाएगा

पीडब्ल्यूडी तीन चौराहों पर गोल चक्कर बनाएगा

संक्षेप:

-गणेश चौक, त्रिलोकपुरी 18-ब्लॉक और न्यू अशोक नगर में चौराहे को चिह्नित किया गया -इस

Jan 19, 2026 05:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पूर्वी दिल्ली के तीन व्यस्ततम चौराहों पर जाम की बढ़ती समस्या से निजात दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग जल्द ही गोल चक्कर का निर्माण करेगा। दिल्ली यातायात पुलिस की सिफारिश पर यह कदम उठाया जा रहा है, जिससे लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मदर डेयरी प्लांट के पास गणेश चौक, नोएडा लिंक रोड से जुड़े गाजीपुर रोड पर त्रिलोकपुरी 18-ब्लॉक के पास और न्यू अशोक नगर के ईस्ट एंड अपार्टमेंट रोड स्थित सरपंच चौक पर गोल चक्कर बनाया जाएगा। गणेश चौक पर गोल चक्कर बनने से साउथ गणेश नगर, शकरपुर, मंडावली, मधुबन चौक की ओर जाने वालों को लाभ होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वहीं, गाजीपुर रोड पर गोल चक्कर बनने से कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी, खिचड़ीपुर, कोंडली, वसुंधरा एन्क्लेव के लोगों को फायदा होगा। वहीं, सरपंच चौक पर न्यू अशोक नगर के कई ब्लॉकों के लोग लाभान्वित होंगे। इस कार्य में 1.08 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मार्च तक इन्हें बनाकर तैयार कर दिया जाएगा। हर तरफ से वाहन आने पर लगता है जाम इन चौराहों पर चारों दिशाओं से वाहनों के आवागमन के कारण नियमित रूप से यातायात जाम की स्थिति बनी रहती है। खासकर सुबह और शाम के समय यहां जाम लगा रहता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सौंदर्यीकरण भी होगा गोल चक्कर के निर्माण के साथ-साथ इन चौराहों के आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। इससे न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि इन इलाकों की सुंदरता में भी इजाफा होगा।