दिल्ली: टैक्सी चालक संघ 21 मई से तीन दिन की हड़ताल पर जाएंगे
दिल्ली में टैक्सी और ऑटो चालक संघ 21 से 23 मई तक तीन दिन की हड़ताल पर जाने की योजना बना रहे हैं। वे ईंधन की बढ़ती कीमतों को देखते हुए किराया बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। यदि सरकार किराया वृद्धि की अधिसूचना जारी नहीं करती, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

- ईंधन बढ़ती कीमतों के कारण किराया बढ़ाने की कर रहे मांग नई दिल्ली, एजेंसी। दिल्ली में टैक्सी और ऑटो चालक संघ 21 से 23 मई तक तीन दिन की हड़ताल पर जाने की योजना बना रहे हैं। वे ईंधन की बढ़ती कीमतों को देखते हुए किराया बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। अखिल भारतीय मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने सोमवार को दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर अपनी मांगें रखीं।
हड़ताल की योजना
'चालक शक्ति यूनियन' के उपाध्यक्ष अनुज कुमार राठौर ने बताया कि दिल्ली के विभिन्न संगठनों के समन्वय से चक्का जाम किया जाएगा और इन तीन दिनों में वाहन न चलाने की अपील की गई है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार एक से दो सप्ताह के भीतर किराया वृद्धि की अधिसूचना जारी नहीं करती, तो आंदोलन को और व्यापक स्तर पर तेज किया जाएगा।
किराया बढ़ाने की मांग
संघ का आरोप है कि दिल्ली में पिछले 15 वर्षों से टैक्सी किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, जबकि ईंधन की कीमतें कई गुना बढ़ चुकी हैं। साथ ही, ऐप आधारित कैब कंपनियों पर मनमानी और अनुचित मूल्य निर्धारण के भी आरोप लगाए गए हैं। संगठनों ने यह भी कहा कि पिछले वर्ष दिल्ली उच्च न्यायालय ने टैक्सी चालकों की समस्याओं के समाधान और किराया संशोधन को लेकर निर्देश दिए थे, लेकिन सरकार स्तर पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। 23 मई को दिल्ली सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करने की भी घोषणा की गई है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


