
संपादित---कहानियों के जरिए बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को जीवंत किया
दिल्ली स्टोरी उत्सव 2025 में बच्चों ने जादुई टोपी जैसी कई कहानियाँ सुनीं। इस कार्यक्रम में नर्सरी से पांचवी कक्षा तक के 500 बच्चे शामिल हुए। जयश्री सेठी ने बच्चों को मजेदार कहानियाँ सुनाईं, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा और पढ़ाई का माहौल सुखद बना।
नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली स्टोरी उत्सव 2025 में बच्चों ने जादुई टोपी समेत कई कहानियों को सुना। इस कार्यक्रम में नर्सरी से लेकर पांचवी कक्षा तक के पांच सौ बच्चे शामिल हुए। इस अवसर पर दिल्ली सरकार की महिला एवं बाल विकास और कला संस्कृति एवं भाषा विभाग की सचिव डॉ रश्मि सिंह, एनसीईआरटी के राष्ट्रीय साक्षरता केंद्र के समन्वयक व निपुण भारत मिशन की इन्चार्ज प्रोफेसर उषा शर्मा, स्कूल के प्रधानाचार्य चंदन कोहली, हेड मिस्ट्रेस कविता बिष्ट और स्टोरी घर की संस्थापक जयश्री सेठी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जयश्री सेठी और उनकी टीम ने बच्चों को मजेदार कहानियों को सुनाया।
इसका बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया। इसमें कुछ कहानियों को संगीत के जरिए भी प्रस्तुत किया गया। जयश्री ने बताया कि छोटे बच्चों में शिक्षण गतिविधियों को खिलौनों, कला, कहानियों के माध्यम से प्रशिक्षण व शिक्षण प्रदान करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। कहानियां बच्चों में संवाद की शैली का विकास करती हैं। यह उनमें पढ़ने और सीखने के माहौल को सुखद बनाती हैं। पढ़ने-पढ़ाने की इस नई पद्धति से बच्चों में नई उमंग जग रही हैं। जयश्री ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 में भी कई तरह के प्रावधान शामिल किए गए हैं। इनके जरिए बच्चों में कला व अन्य माध्यमों से शिक्षण को प्रभावशाली बनाने के लिए शिक्षकों से कहा गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




