Delhi News: एसआईआर: नोटिस पाने वाले 33 लाख मतदाताओं में से 20 लाख का हुआ समाधान

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Delhi News: - दिल्ली सीईओ कार्यालय के मुताबिक नोटिसों का निस्तारण कराने में लगाए गए 115800 से ज्यादा कर्मचारी-अधिकारी- लाखों की संख्या में लोगों ने नए सिरे से फॉर्म-6 भरकर मतदाता बनने के लिए आवेदन कियानई दिल्ली,...

Delhi News:  एसआईआर: नोटिस पाने वाले 33 लाख मतदाताओं में से 20 लाख का हुआ समाधान

Delhi News: - दिल्ली सीईओ कार्यालय के मुताबिक नोटिसों का निस्तारण कराने में लगाए गए 115800 से ज्यादा कर्मचारी-अधिकारी - लाखों की संख्या में लोगों ने नए सिरे से फॉर्म-6 भरकर मतदाता बनने के लिए आवेदन किया

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता।

एसआईआर नोटिसों के निस्तारण की समीक्षा

राजधानी में चल रही एसआईआर प्रक्रिया की समीक्षा के लिए सोमवार को दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने बैठक की। उन्होंने एसआईआर में लगाए गए सभी एसडीएम से प्रगति की जानकारी ली। सीईओ कार्यालय के मुताबिक 33 लाख नोटिस पाने वाले मतदाताओं में से तकरीबन 20 लाख मतदाताओं के नोटििस का निस्तारण किया जा चुका है।

समीक्षा बैठक में सभी एसडीएम (निर्वाचन) ने अपने-अपने क्षेत्रों में जारी नोटिस के सापेक्ष निस्तारित हो चुके प्रकरणों की जानकारी दी। सीईओ कार्यालय का कहना है कि एसआईआर में तार्किक विसंगतियों और नो-मैपिंग के कारण जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे, उनकी ओर से दस्तावेज जमा कराकर नोटिस का निस्तारण कराया जा रहा है। इस कार्य के लिए 14947 बीएलओ, 902 एईआरओ, 70 ईआरओ, 13 जिला निर्वाचन अधिकारी काम कर रहे हैं। अगर किसी भी मतदाता को कोई शिकायत है तो वे अपने क्षेत्र के बीएलओ, एईआरओ, ईआरओ, जिला निर्वाचन अधिकारी या मुख्य निर्वाचन अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। सीईओ कार्यालय के मुताबिक नोटिसों का समाधान कराने और नए पात्र लोगों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर चार विशेष कैंप लगाए जा चुके हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦दिल्ली में कितने मतदाताओं के नोटिसों का निस्तारण किया जा चुका है?−
सीईओ कार्यालय के मुताबिक, नोटिस पाने वाले 33 लाख मतदाताओं में से तकरीबन 20 लाख के नोटिसों का निस्तारण किया जा चुका है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsनई दिल्लीDelhi News: एसआईआर: नोटिस पाने वाले 33 लाख मतदाताओं में से 20 लाख का हुआ समाधान