तेज धूप फरवरी में करा रही गर्मी का अहसास

Feb 12, 2026 08:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली में पिछले पांच दिनों से तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। फरवरी में तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले सप्ताह और गर्मी का अनुमान लगाया है। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदूषण में भी सुधार देखने को मिला है।

तेज धूप फरवरी में करा रही गर्मी का अहसास

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी का तापमान बीते पांच दिनों से लगातार सामान्य से ज्यादा बना हुआ है। दिन भर निकलने वाली तेज धूप के कारण फरवरी में ही लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम में आए बदलाव के कारण धूप में कुछ देर बैठना भी मुश्किल हो रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले समय में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है। दिल्ली में आमतौर पर जनवरी के पहले पखवाड़े के बाद भी ठिठुरन वाली सर्दी बनी रहती है। फरवरी के महीने में हल्की सर्दी रहती है और लोगों को धूप में बैठना पसंद आता है।

हालांकि, इस बार अभी से धूप तीखी होने लगी है। दिन के 11 बजे के बाद ही धूप इतनी कड़ी हो रही है कि कुछ देर भी बाहर बैठना मुश्किल हो रहा है। दिन के समय ज्यादातर लोग हल्के कपड़ों में दिखने लगे हैं। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में गुरुवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 1.4 डिग्री ज्यादा है। यहां पर आर्द्रता का स्तर 35 से 94 फीसदी तक रहा। सप्ताह भर सामान्य से ज्यादा रहेगा पारा दिल्ली के लोगों को अभी से ही आने वाली गर्मियों की तैयारी कर लेनी चाहिए। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सप्ताह भर अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा ही रहेगा। आमतौर पर दिल्ली का तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने का अनुमान है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हवा की गति पांच से 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हो सकती है। पहले से गर्म हो रहा है फरवरी का महीना फरवरी का महीना पहले से लगातार गर्म हो रहा है। एग्रोमेट एडवायजरी सर्विसेज के डिपार्टमेंट प्रमुख डॉ. डीएस पाई बताते हैं कि इस समय आसमान साफ है, जिसके चलते तेज धूप हो रही है। बादलों के होने पर गर्मी कम हो जाती है। इसके साथ ही हिमालय की तरफ से ठंडी हवा नहीं आ रही है। वैश्विक तापमान में बढ़ोतरी, शहरीकरण के चलते बनने वाले हीट आईलैंड प्रभाव जैसे कारक मौसम में गर्मी को और बढ़ा देते हैं। आमतौर पर माना जाता है कि गर्म मौसम जल्द आने का असर गेंहू की फसल पर पड़ता है। हवा की गति बढ़ने से साफ हुई हवा हवा की गति से बढ़ने से दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से खासी राहत मिली है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 164 दर्ज किया गया। इस स्तर की हवा को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले बुधवार को यह सूचकांक 305 था। यानी चौबीस घंटे में ही सूचकांक में 141 अंकों का सुधार हुआ है। अगले दो दिनों के भीतर भी वायु गुणवत्ता का स्तर इसी के आसपास रहने की संभावना है। पिछले पांच सालों में फरवरी महीने का औसत तापमानः 2025---26.7 डिग्री सेल्सियस 2024---24.4 डिग्री सेल्सियस 2023---28.2 डिग्री सेल्सियस 2022---24.3 डिग्री सेल्सियस 2021---27.6 डिग्री सेल्सियस (नोटः फरवरी महीने का औसत तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस है। इस साल 12 फरवरी तक औसत तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस है। यानी इस बार फरवरी महीने का पारा सामान्य से ऊपर ही रहने की संभावना है।) पिछले पांच दिनों का अधिकतम तापमानः 08 फरवरी---24.4 डिग्री सेल्सियस 09 फरवरी---26.2 डिग्री सेल्सियस 10 फरवरी---28.6 डिग्री सेल्सियस 11 फरवरी---27.5 डिग्री सेल्सियस 12 फरवरी---25.4 डिग्री सेल्सियस

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Sees Unseasonably High Temperatures in February Forecast Predicts More Heat
;;;