स्कूलों में पौधरोपण अभियान शुरू
नई दिल्ली में, शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में पौधरोपण अभियान की शुरुआत की है। सभी जोनल संयोजक स्कूलों के साथ मिलकर कार्यक्रम को लागू करेंगे। 1 से 11 अगस्त तक विशेष पौधरोपण अभियान चलेगा, जिसमें स्कूलों को प्रगति रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। छात्रों को भी इस अभियान के प्रति जागरूक किया जाएगा।

नई दिल्ली, व.सं.। राजधानी के स्कूलों में पौधरोपण अभियान शुरू हो गया है। शिक्षा निदेशालय ने परिपत्र जारी कर कहा है कि सभी जोन के जोनल संयोजक पौधरोपण कार्यक्रम को लागू करने के लिए स्कूलों के साथ समन्वय करेंगे। पौधरोपण के बाद उनकी जियोटैग की हुई तस्वीरें साझा करनी हैं। इसके अतिरिक्त स्कूल में अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए एक अगस्त से 11 अगस्त तक एक विशेष पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे इस अभियान को चरणबद्ध तरीके से लागू करें और हर माह पौधरोपण की प्रगति रिपोर्ट भेजें। इस कार्यक्रम को लेकर छात्रों भी जागरूक किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Ashish Singhशॉर्ट बायो : आशीष सिंह पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर कार्यरत हैं। वह राजनीति, शिक्षा, पर्यटन, खाद्य सुरक्षा विभाग व सामाजिक विषयों से जुड़े मुद्दों को कवर कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
आशीष सिंह को पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने कई ब्रेकिंग व चर्चित खबरें की हैं। जमीनी पत्रकारिता के जरिए उन्होंने पाठकों के बीच मजबूत पकड़ बनाई है। यह सफर लगातार जारी है।
करियर का सफर (प्रिंट)
आशीष ने अपने करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की थी। इसके बाद अमर उजाला व पंजाब केसरी जैसे प्रमुख अखबारों में सेवाएं दीं। उन्हें घूमना, लिखना, पढ़ना व संगीत सुनना खूब पसंद है। खासकर यात्रा वृतांत व पर्यावरण विषय पढ़ने में उन्हें खूब रुचि है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
उन्होंने एमए इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन प्रिंट, बीए (ऑनर्स) इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री ली है। नदियों व पहाड़ों से लगाव के चलते उन्हें डीडब्ल्यू हिन्दी द्वारा ईको इंडिया प्रोजेक्ट के लिए ग्रांट प्राप्त है।
विशेषज्ञता
राजनीति, शिक्षा, पर्यटन, सामाजिक मुद्दे और देश-विदेश की घटनाओं को दिल्ली से जुड़े एंगल को वह कवर करते हैं। इन विषयों को वह अपने इर्द-गिर्द रोज़ाना जीते और अनुभव करते हैं। शिक्षा निदेशालय, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई), राजनीति-(दिल्ली भाजपा),
जू अथॉरिटी, खाद्य सुरक्षा विभाग, धर्म-कर्म, पर्यटन विभाग को वह कवर करते हैं।
उन्होंने हिन्दुस्तान में रहते हुए भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान दिल्ली का हाल, लाल किला के पास बम धमाका, गोवा अग्निकांड, नेपाल-युवा आंदोलन, ईरान में युवा आंदोलन, तुर्कमान गेट हमला और कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम को मानवीय दृष्टि से कवर किया था। यह सफर निरंतर रूप से चल रहा है। वह अपनी लेखनी को और मजबूत कर रहे हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


