
खेल : क्रिकेट - सांगवान शतक से चूके, झटकों के बाद संभली दिल्ली
संक्षेप: सांगवान शतक से चूके, झटकों के बाद संभली दिल्ली रणजी ट्रॉफी नई दिल्ली,
सांगवान शतक से चूके, झटकों के बाद संभली दिल्ली रणजी ट्रॉफी नई दिल्ली, एजेंसी। सनत सांगवान (99), सुमित माथुर (नाबाद 49) और प्रियांश आर्य (40) की जूझारू पारियों से दिल्ली ने रणजी ट्रॉफी इलीट ग्रुप डी के पहले दिन पुड्डुचेरी के खिलाफ छह विकेट पर 248 रन बना लिए थे। शनिवार को स्टंप्स के समय सुमित के साथ ऋत्विक शौकीन 11 रन पर क्रीज पर थे। खराब रही शुरुआत : पुड्डुचेरी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिल्ली की शुरुआत खराब रही और उसने दूसरे ही ओवर में अर्पित राणा (शून्य) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद कप्तान यश धुल (19) भी पवेलियन लौट गए।

तब प्रियांश आर्य ने सनत सांगवान के साथ पारी संभाली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़े। 31वें ओवर में जयंत यादव ने प्रियांश आर्य (40) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। आयुष दोसेजा (17) चौथे विकेट के रूप में आउट हुए। 73वें ओवर में शतक से मात्र एक रन दूर सनत सांगवान को अबिन मैथ्यू ने शिकार बनकर दिल्ली को बड़ा झटका दिया। सनत ने 230 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 99 रन बनाए। अनुज रावत (पांच) को जयंत यादव ने आउट किया। पुड्डुचेरी के लिए अबिन मैथ्यू ने तीन और जयंत यादव ने दो विकेट लिए। अमन खान ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




