
500 से ज्यादा राहगीर प्रत्येक वर्ष गंवाते हैं सड़क हादसों में जान
नई दिल्ली में राहगीरों के लिए सड़कें असुरक्षित हैं, जिसके कारण हर साल 1300-1500 लोग सड़क हादसों में जान गंवाते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने फुटपाथों की कमी पर चिंता जताई है। रात के समय सड़क हादसे अधिक होते हैं, जिसमें तेज रफ्तार वाहनों का योगदान है। ट्रैफिक पुलिस सुरक्षा के लिए प्रयास कर रही है।
नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी में राहगीरों के लिए सड़क सबसे ज्यादा असुरक्षित मानी जाती है। दिल्ली में प्रत्येक वर्ष सड़क हादसों में सबसे ज्यादा मारे जाने वाले लोग राहगीर ही होते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण राहगीरों के लिए सुरक्षित फुटपाथ का उपलब्ध नहीं होना है। बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने भी दिल्ली में राहगीरों के लिए फुटपाथ उपलब्ध नहीं होने को लेकर सख्त टिप्पणी की थी। इसके बाद कई जगहों पर फुटपाथ को खाली भी कराया गया था, लेकिन ऐसी जगहें जल्द ही दोबारा अतिक्रमण का शिकार हो जाती हैं। जानकारी के अनुसार राजधानी में बीते कुछ वर्षों में औसतन सड़क हादसों में 1300-1500 लोगों की जान गई हैं।
सड़क हादसों में जान गंवाने वालों में लगभग 42 से 45 फीसदी राहगीर ही होते हैं। वहीं दूसरे नंबर पर सड़क हादसों में मरने वाले दुपहिया सवार (लगभग 40 फीसदी) होते हैं। ट्रैफिक पुलिस द्वारा ऐसे सड़क हादसों को कम करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन राहगीरों के लिए रास्ते उपलब्ध नहीं होने के चलते इसमें कमी नहीं आ रही है। राहगीरों के लिए फुटपाथ की कमी के साथ सड़क पार करने की सुविधाएं भी अधिकांंश जगहों पर नहीं है। ऐसे में सड़क पार करते समय भी वह हादसों का शिकार बन जाते हैं। ट्रैफिक पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि राजधानी में दिन के मुकाबले रात के समय अधिक सड़क हादसे होते हैं और यह अधिक जानलेवा भी होते हैं। रात के समय लोग तेज रफ्तार से गाड़ियां दौड़ाते हैं जिसकी वजह से सड़क हादसे का खतरा ज्यादा रहता है। वर्ष 2023 में जहां दिन के समय 635 जानलेवा सड़क हादसे हुए थे तो वहीं वर्ष 2024 में 675 जानलेवा हादसे दिन के समय हुए। रात के समय वर्ष 2023 में जहां 822 जानलेवा सड़क हादसे हुए थे तो वहीं वर्ष 2024 में रात के समय 876 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इनमें भी सबसे ज्यादा सड़क हादसे रात 9 से एक बजे के बीच हुए हैं। हादसे का शिकार मौत दोपहिया सवार 252राहगी 286 साइकिल सवार 21 कार सवार 29 कुल 665 हादसों में 688 लोग मारे गए (आंकड़े 1 जनवरी से 30 जून 2025 तक) रात 9 से 1 बजे के बीच सबसे ज्यादा हादसे समय वर्ष 2021 वर्ष 2022 वर्ष 2023 वर्ष 2024 रात 9-1 बजे 374 417 385 426 रात 1-5 बजे 147 241 234 234 सुबह 5-9 बजे 169 197 228 228 सुबह 9-1 बजे 149 158 191 192 दोपहर 1-5 बजे 148 198 179 198 शाम 5-9 बजे 219 217 215 226 वर्ष 2024 के आंकड़ें

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




