Delhi News: टूटी सड़कों और गड्ढों से लग रहा जाम

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Delhi News: दिल्ली में टूटी सड़कों और गड्ढों के कारण लोग जाम और धूल की समस्या का सामना कर रहे हैं। न्यू रोहतक रोड पर खराब सड़क की वजह से यात्रा में दो घंटे तक लग रहे हैं। पीतमपुरा में भी स्थिति समान है। निगम अधिकारियों ने सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए हैं।

Delhi News: टूटी सड़कों और गड्ढों से लग रहा जाम

Delhi News: नई दिल्ली, व.सं.। दिल्ली में टूटी सड़कों, गड्ढों और अधूरे मरम्मत कार्यों के कारण कई इलाकों में लोगों को रोजाना जाम और धूल की समस्या झेलनी पड़ रही है। आनंद पर्वत से झंडेवालान तक न्यू रोहतक रोड पर दो से तीन किलोमीटर लंबा हिस्सा लंबे समय से खराब है, जिससे कुछ किलोमीटर का सफर तय करने में दो घंटे तक लग जाते हैं। वहीं, पीतमपुरा के सीडी ब्लॉक मार्केट के पास भी बार-बार सड़क खोदे जाने और मिट्टी भरने से धूल उड़ रही है तथा यातायात प्रभावित हो रहा है। निगम अधिकारियों ने कहा कि संबंधित सड़कों की मरम्मत जल्द कराने के निर्देश दिए जाएंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।