प्रदूषण: पांच जगहों पर दर्ज की गई गंभीर श्रेणी में हवा

Jan 13, 2026 07:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया है। मंगलवार को शाम 4 बजे प्रदूषण का स्तर 360 दर्ज किया गया। हवा की गुणवत्ता पिछले कई महीनों से खराब बनी हुई है, और अगले दो दिनों में स्थिति में सुधार की उम्मीद नहीं है। दिल्ली-एनसीआर में पीएम 10 और पीएम 2.5 का स्तर मानकों से तीन गुना अधिक है।

प्रदूषण:  पांच जगहों पर दर्ज की गई गंभीर श्रेणी में हवा

राजधानी में खराब से बहुत खराब श्रेणी में पहुंचा प्रदूषण का स्तर नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी में कोहरा, हवा की गति में कमी के कारण प्रदूषण के स्तर में वृद्धि दर्ज की गई। सीपीसीबी से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम 4 बजे मानक प्रदूषण का स्तर 360 दर्ज किया गया। यह बहुत खराब श्रेणी में आता है।राजधानी में शाम 6 बजे पांच जगहों पर प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली का अनुमान है कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता अभी इसी के आसपास रहेगी। दिल्ली के लोगों को पिछले साल अक्तूबर महीने की 14 तारीख से ही खराब हवा में सांस लेना पड़ रहा है।

इस दौरान एक दिन भी ऐसा नहीं रहा जब वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से नीचे आया हो। इस बीच हवा की गुणवत्ता खराब, बहुत खराब, गंभीर या फिर अति गंभीर श्रेणी में रहा। सीपीसीबी के मुताबिक सोमवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 297 के अंक पर रहा जबकि मंगलवार को यह 63 अंक अधिक दर्ज किया गया। मानकों के मुताबिक हवा में पीएम 10 का स्तर 100 से और पीएम 2.5 का स्तर 60 से कम होने पर ही उसे स्वास्थ्यकारी माना जाता है। लेकिन, मंगलवार की शाम सात बजे दिल्ली-एनसीआर की हवा में पीएम 10 का औसत स्तर 336 और पीएम पीएम 2.5 का औसत स्तर 201.3 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर रहा। यानी दिल्ली-एनसीआर की हवा में औसत से तीन गुना ज्यादा प्रदूषक कण मौजूद है। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच हवा की रफ्तार आमतौर पर दस किलोमीटर प्रति घंटे से कम ही रहेगी। इसके चलते प्रदूषक कणों का विसर्जन धीमा रहेगा। जबकि, ठंडे मौसम की वजह से प्रदूषक के स्रोत पहले की तरह ही बने रहने की संभावना है। इसके चलते दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब से बहुत खराब श्रेणी में ही रहने का अनुमान है। प्रदूषण मीटरः 13 जनवरी-- 360 12 जनवरी---297 11 जनवरी---291 यहां की हवा सबसे खराबः आनंद विहार---436 द्वारका--426 जहांगीरपुरी--407 नेहरू नगर--416 रोहिणी--406

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;