Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi s Air Pollution Crisis AQI Soars to 450 in Multiple Areas
वजीरपुर, विवेक विहार में एक्यूआई 450 के पार

वजीरपुर, विवेक विहार में एक्यूआई 450 के पार

संक्षेप:

नई दिल्ली में सर्द मौसम और कम हवा की गति के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 391 पर रहा, जबकि वजीरपुर और विवेक विहार में 450 से ऊपर पहुंच गया। प्रदूषण में पराली के धुएं की हिस्सेदारी में कमी आई है, लेकिन स्वास्थ्य के लिए हवा अत्यंत खराब बनी हुई है।

Nov 23, 2025 05:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। सर्द मौसम और हवा की रफ्तार कम होने से दिल्ली में प्रदूषण का जहर रविवार को और बढ़ गया। हवा में मानकों से साढ़े तीन गुना से भी ज्यादा प्रदूषक कण मौजूद हैं। चिंता की बात यह है कि रविवार को वजीरपुर और विवेक विहार का सूचकांक अति गंभीर श्रेणी में यानी 450 से भी ऊपर पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 391 के अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को अति खराब श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले शनिवार को यह सूचकांक 370 के अंक पर रहा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यानी, बीते 24 घंटे में सूचकांक में 21 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। मानकों के मुताबिक हवा में पीएम 10 का स्तर 100 और पीएम 2.5 का स्तर 60 से कम रहने पर ही उसे स्वास्थ्यकारी माना जाता है। दिल्ली-एनसीआर की हवा में रविवार दोपहर बाद तीन बजे पीएम 10 का औसत स्तर 373.3 और पीएम 2.5 का औसत स्तर 215.8 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर रहा। यानी, दिल्ली-एनसीआर की हवा में अभी प्रदूषक कणों का स्तर सामान्य से साढ़े तीन गुना से भी ज्यादा है। पराली की हिस्सेदारी में आई कमीः दिल्ली के प्रदूषण में पराली के धुएं की हिस्सेदारी में कमी आई है। डिसीजन सपोर्ट सिस्टम के मुताबिक, रविवार को दिल्ली की हवा में पराली के धुएं की हिस्सेदारी 1.39 फीसदी तक रहने का अनुमान है। शनिवार को यह हिस्सेदारी 2.66 फीसदी रही थी। अति गंभीर श्रेणी में दो जगहों की हवाः दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ ही दो जगहों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 450 से ऊपर पहुंच गया। वायु गुणवत्ता के मानकों के मुताबिक सूचकांक 450 से ऊपर जाने पर उसे सीवियर प्लस या अति गंभीर श्रेणी में माना जाता है। रविवार तीन बजे वजीरपुर और विवेक विहार का सूचकांक अति गंभीर श्रेणी में रहा। कुल मिलाकर 18 जगहों का सूचकांक 400 से ऊपर यानी गंभीर या अति गंभीर श्रेणी में है। प्रदूषण मीटरः 23 नवंबर---391 22 नवंबर---370 21 नवंबर---364 20 नवंबर---391 19 नवंबर---392 18 नवंबर---374 17 नवंबर---351 16 नवंबर---377 15 नवंबर---386 14 नवंबर---387 13 नवंबर---404 इन जगहों सबसे खराब रही हवाः वजीरपुर---456 विवेक विहार---456 रोहिणी----449 जहांगीरपुरी---446 बवाना---440 आनंद विहार---436 अशोक विहार---434 बुराड़ी---415 मुंडका---422 नरेला---422