संपादित----केंद्र के सहयोग से होगा दिल्ली की सड़कों का कायाकल्प
पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार ने इस वित्त वर्ष में सड़कों के विकास के लिए पीडब्ल्यूडी को 805 करोड़ रुपये दिए हैं। अगले वर्ष के लिए 1,200 करोड़ रुपये की मदद की उम्मीद है, जिससे 500 किलोमीटर सड़कों का कायाकल्प होगा। इससे सड़कों की गुणवत्ता और यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इस वित्त वर्ष में सड़कों का विकास करने के लिए पीडब्ल्यूडी को 805 करोड़ रुपये मिले थे। अगले वित्त वर्ष के लिए विभाग केंद्र सरकार से लगभग 1,200 करोड़ रुपये की सहायता प्राप्त करने का प्रयास करेगा। इससे बड़े पैमाने पर सड़कों के सुदृढ़ीकरण और विस्तार के कार्य किए जाएंगे। प्रवेश वर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार से मिले फंड की मदद से इस वर्ष दिल्ली की लगभग 300 किलोमीटर सड़कें बनाई जा रही हैं, जबकि 100 किलोमीटर सड़कों को बनाने का काम दिल्ली सरकार अपने फंड से कर रही है।
सूत्रों ने बताया कि अगर केंद्र सरकार से दिल्ली को सड़कों के लिए 1200 करोड़ का फंड मिलता है तो उससे लगभग 500 किलोमीटर सड़कों का कायाकल्प किया जा सकेगा। प्रवेश वर्मा ने कहा कि इस बढ़ी हुई केंद्रीय मदद से राजधानी में सड़कों की गुणवत्ता सुधरेगी, यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी होने के कारण अब केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच बेहतर समन्वय से परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं और कई वर्षों से लंबित इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य अब पूरी गति से पूरे हो रहे हैं। पिछले 11 महीनों में स्थिरता, जवाबदेही और कार्यकुशलता आई है, जिससे रुकी हुई विकास योजनाएं फिर से शुरू हो सकी हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




