Delhi News: अरबिंदो मार्ग पर सड़क धंसने से हुआ गड्ढा, एम्स से आईआईटी जाने का यातायात प्रभावित
Delhi News: -सुरक्षा की दृष्टि से गड्ढे के आसपास बैरिकेडिंग कर वहां दिल्ली जल बोर्ड ने चेतावनी बोर्ड लगाया हैनई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दक्षिणी दिल्ली के अरबिंदो मार्ग पर हौज खास यू-टर्न के पास रविवार को सड़क...

Delhi News: -सुरक्षा की दृष्टि से गड्ढे के आसपास बैरिकेडिंग कर वहां दिल्ली जल बोर्ड ने चेतावनी बोर्ड लगाया है नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दक्षिणी दिल्ली के अरबिंदो मार्ग पर हौज खास यू-टर्न के पास रविवार को सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा बन गया, जिससे पूरे दिन यातायात प्रभावित रहा। तीन से चार फुट चौड़े इस गड्ढे के कारण एम्स से आईआईटी की ओर जाने वाले वाहन चालकों को देरी हुई। हादसे की आशंका को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने संयुक्त रूप से गड्ढे के आसपास बैरिकेडिंग कर दी है। चेतावनी बोर्ड लगाकर वाहन चालकों सतर्क किया गया है। सड़क धंसने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
सड़क धंसने की स्थिति
अरबिंदो मार्ग व्यस्त रहता है। रविवार को इस पर हौज खास यू-टर्न के पास सड़क में अचानक गहरा गड्ढा हो गया। इसके चलते एम्स से आईआईटी की ओर जाने वाले कैरिजवे की तीन में से एक लेन पूरी तरह बंद करनी पड़ी। शेष दो लेन पर वाहनों का दबाव होने के चलते इस मार्ग पर दिनभर वाहन धीमी गति से रेंगते रहे। सामान्य दिनों की तुलना में वाहन चालकों को इस हिस्से से गुजरने में कहीं अधिक समय लगा और व्यस्त समय के दौरान स्थिति और भी विकट हो गई।
जांच और समाधान
प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि भूमिगत पाइपलाइन से पानी का रिसाव होने से आसपास की मिट्टी खिसने से सड़क धंसी। लेकिन, जल बोर्ड की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। यातायात पुलिस ने सेामवार को भी यातायात प्रभावित रहने के चलते वाहन चालकों से अपील की है कि वे इस मार्ग पर वैकल्पिक रास्ते अपनाएं और गड्ढे वाले हिस्से के पास अनावश्यक रूप से अपने वाहन न रोकें, जिससे यातायात व्यवस्था और न बिगड़े।
-------


