Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Red Fort Blast NIA Forms 10-Member Team to Investigate Terror Links Nationwide
 दिल्ली लाल क़िला विस्फोट : एनआईए की दस सदस्यीय टीम खंगालेगी आतंकियों के सूत्र

दिल्ली लाल क़िला विस्फोट : एनआईए की दस सदस्यीय टीम खंगालेगी आतंकियों के सूत्र

संक्षेप: दिल्ली लाल क़िला विस्फोट : एनआईए की दस सदस्यीय टीम खंगालेगी आतंकियों के सूत्र - जाँच का दायरा विस्तृत होगा, पैन इंडिया नेटवर्क को भी खंगालेगी एनआईए नई दिल्ली। विशेष संवाददाता दिल्ली के लाल किला...

Wed, 12 Nov 2025 06:31 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दिल्ली लाल क़िला विस्फोट : एनआईए की दस सदस्यीय टीम खंगालेगी आतंकियों के सूत्र - जाँच का दायरा विस्तृत होगा, पैन इंडिया नेटवर्क को भी खंगालेगी एनआईए नई दिल्ली। विशेष संवाददाता दिल्ली के लाल किला विस्फोट केस में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए ) ने दस सदस्यीय जांच टीम का गठन किया है। एनआईए के एडीजी विजय सखारे के नेतृत्व में यह टीम इस हाई प्रोफाइल केस की गुत्थी सुलझाने और गुनहगारों को पकड़ने की चुनौती से निपटेगी। एनआईए के दस अफसरों की टीम में आईजी , दो डीआईजी और तीन एसपी और बाकी डीएसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। जाँच टीम ने अपना काम शुरू कर दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अधिकारियों ने बताया कि एनआईए की जाँच केवल दिल्ली तक सीमित नहीं रहेगी। बल्कि इस घटना से जुड़े कई राज्यों में आतंकियों के सूत्र और इनके देश विदेश के पूरे नेटवर्क और सपोर्ट सिस्टम को खंगाला जाएगा । एनआईए अफसरों की मीटिंग एनआईडी डीजी (एनआईए डीजी ) और आईबी चीफ की बुधवार को बैठक भी हुई। जांच के लिए एनआईए की टीम दिल्ली पुलिस, जम्मू कश्मीर पुलिस और हरियाणा पुलिस से जैश ए मोहम्मद के इस टेरर मॉड्यूल की तमाम केस डायरी अपने कब्जे में लेगी। यूपी एटीएस से भी सहयोग लिया जाएगा। आतंकी डॉक्टरों के इस मॉड्यूल से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जाएगी. फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल की फंडिंग और ऑपरेशन के मास्टरमाइंड को भी उजागर करने की चुनौती एनआईए के सामने होगी। केरल कैडर के आईपीएस अफसर विजय सखारे 1996 बैच के केरल कैडर के अफसर हैं। सितंबर 2025 में उन्हें एनआईए में एडीजी पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके पहले वह एनआईए में इंस्पेक्टर जनरल पद पर भी कार्यरत रहे हैं। एनआईए आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों की जांच की जिम्मेदारी संभालती है। गौरतलब है दिल्ली लाल किला ब्लास्ट में फरीदाबाद, सहारनपुर, अनंतनाग से पुलवामा तक कनेक्शन सामने आया है। जाँच में कई नए सुराग मिलने की उम्मीद है । इसके अाधार पर जांच एजेंसी नए सूत्रों पर काम करेगी।