Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Records Coldest Morning This Season with Temperature Drop
मौसम: गुरुवार को दर्ज की गई इस सीजन की सबसे सर्द सुबह

मौसम: गुरुवार को दर्ज की गई इस सीजन की सबसे सर्द सुबह

संक्षेप:

नई दिल्ली में गुरुवार को इस सीजन की सबसे सर्द सुबह का अनुभव हुआ, जहां न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम था। मौसम विभाग ने बताया कि 9 नवंबर तक सुबह धुंध और कुहासा बना रहेगा, और तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

Thu, 6 Nov 2025 06:53 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दर्ज की गई कमी आने वाले दिनों में और गिरेगा पारा नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में गुरुवार को इस सीजन की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम था। गुरुवार को दिन की शुरूआत धुंध और कुहासा से हुई लेकिन दिन चढ़ने के साथ यह छंटता गया। दिल्ली के अधिकतम और न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। राजधानी के आया नगर में गुरुवार को 11.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अधिकतम 15 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चली जिसके कारण तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग का कहना है कि 9 नवंबर तक सुबह धुंध या कुहासा छाया रह सकता है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। राजधानी के मौसम में आर्द्रता का स्तर अधिकतम 80 फीसद और न्यूनतम 53 फीसद दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले शुक्रवार के मौसम के बार में सुबह हल्की धुंध और कुहासा तथा आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।