Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Records Coldest Morning in Three Years with 3 C Temperature
मौसम: दिल्ली में तीन साल में जनवरी की सबसे सर्द सुबह, आज भी शीतलहर

मौसम: दिल्ली में तीन साल में जनवरी की सबसे सर्द सुबह, आज भी शीतलहर

संक्षेप:

- सफदरजंग में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया नई

Jan 13, 2026 08:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

राजधानी की एक और सुबह ने ठंड से लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली में मंगलवार को बीते तीन वर्ष में जनवरी की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई। मंगलवार की सुबह मानक न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बुधवार को भी राजधानी में कुछ जगहों पर शीतलहर की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में इससे पहले 16 जनवरी 2023 को सबसे कम 1.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार शहर की प्राथमिक वेधशाला सफदरजंग में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम है।

यह शीतलहर की स्थिति में आता है। पालम में तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम है। इसके अलावा लोधी रोड वेधशाला में यह तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। रिज स्टेशन में यह 4.4 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3.7 डिग्री कम) और आयानगर में 3.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस कम) दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जाता है तो शीतलहर घोषित की जाती है। राजधानी में मंगलवार को दिन के समय खिली हुई धूप से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली लेकिन शाम को भी ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच भी दिल्ली में कड़ाके की सर्दी का यह मौसम बना रहेगा। बुधवार के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। राजधानी में नमी का अधिकतम स्तर 100 फीसद तथा न्यूनतम स्तर 47 फीसद दर्ज किया गया। बुधवार के मौसम के बारे में मौसम विभाग का कहना है कि सुबह आसमान साफ रहेगा। शीतलहर की संभावना है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ दिला सकता है दिलाएगा राहतः मौसम विभाग का अनुमान है कि भारत के उत्तरी हिस्से में 15 जनवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। इसके चलते दिल्ली में भी हल्के बादलों की आवाजाही शुरू होगी। जिससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान दोनों ही तापमान में इजाफा होगा और लोगों को कड़ाके की ठंड वाली इस स्थिति से राहत मिलेगी। क्या है शीतलहर के मानकः 1. न्यूनतम तापमान को दस डिग्री या उससे कम होना चाहिए 2. न्यूनतम तापमान अगर सामान्य से साढ़े चार डिग्री से लेकर साढ़े छह डिग्री तक कम है तो उसे शीतलहर की स्थिति माना जाता है 3. न्यूनतम तापमान अगर साढ़े छह डिग्री से ज्यादा कम है तो उसे सीवीयर कोल्ड वेव यानी गंभीर शीतलहर की स्थिति माना जाता है 4. न्यूनतम तापमान चार डिग्री से नीचे होने पर उसे शीतलहर की स्थिति माना जाता है 5. न्यूनतम तापमान दो डिग्री से नीचे होने पर उसे गंभीर शीतलहर की स्थिति माना जाता है यहां पर रही शीतलहर की स्थितिः मौसम केन्द्र---न्यूनतम तापमान---सामान्य से कम सफदरजंग---3 डिग्री सेल्सियस---4.4 डिग्री सेल्सियस सात दिनों में ऐसे लुढ़का पाराः 07 जनवरी---8.6 डिग्री सेल्सियस 08 जनवरी---5.8 डिग्री सेल्सियस 09 जनवरी---4.6 डिग्री सेल्सियस 10 जनवरी---4.2 डिग्री सेल्सियस 11 जनवरी---4.8 डिग्री सेल्सियस 12 जनवरी---3.2 डिग्री सेल्सियस 13 जनवरी-- 3 डिग्री सेल्सियस

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;