Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Railway Station Redevelopment 36 Trains to be Shifted to Bijwasan
 नई दिल्ली स्टेशन से स्थानांतरित होंगी पांच दर्जन गाड़ियां

नई दिल्ली स्टेशन से स्थानांतरित होंगी पांच दर्जन गाड़ियां

संक्षेप:

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के लिए सराय रोहिल्ला से लगभग तीन दर्जन गाड़ियों को बिजवासन स्थानांतरित किया जाएगा। यह कदम स्टेशन पर भीड़ को कम करने और विकास कार्य को तेज करने के लिए उठाया गया है। बिजवासन स्टेशन अगले 6 महीनों में तैयार होगा, जिसमें 8 प्लेटफॉर्म होंगे।

Feb 06, 2026 11:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

सराय रोहिल्ला से तीन दर्जन गाड़ियां बिजवासन की जाएंगी स्थानांतरित नई दिल्ली अमित झा स्टेशन का पुनर्विकास कार्य तेज करने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से लगभग पांच दर्जन गाड़ियों को दूसरे स्टेशनों पर स्थानांतरित करने की योजना बनाई गई है। यह गाड़ियां, पुरानी दिल्ली, सराय रोहिल्ला, तुकलकाबाद जंक्शन, सब्जी मंडी, आनंद विहार, गाजियाबाद एवं बिजवासन स्टेशन पर भेजी जाएंगी। वहीं सराय रोहिल्ला से चलने वाली अधिकांश गाड़ियों को बिजवासन स्थानांतरित किया जाएगा। इससे स्टेशन पर भीड़ को कम करने में मदद मिलेगी और पुनर्विकास कार्य आसानी से हो सकेगा। रेलवे सूत्रों ने बताया कि नई दिल्ली स्टेशन पर पहाड़गंज की दिशा से पुनर्विकास का कार्य शुरु हो चुका है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरएलडीए (रेल भूमि विकास प्राधिकरण) द्वारा इसे तेजी से किया जा रहा है ताकि तय समय के भीतर यह कार्य पूरा हो सके। लेकिन इसमें सबसे बड़ी बाधा स्टेशन का व्यस्त होना है। नई दिल्ली से प्रतिदिन 300 रेलगाड़ियां चलती हैं और चार लाख से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। उनके द्वारा जब प्लेटफॉर्म के पुनर्विकास का कार्य होगा तो एक समय पर तीन से चार प्लेटफॉर्म बंद करने पड़ेंगे। इसे ध्यान में रखते हुए पहले ही गाड़ियों को स्थानांतरित करने की योजना बनाई जा रही है। नई दिल्ली स्टेशन से बीते वर्ष ही आधा दर्जन गाड़ियों को आनंद विहार एवं पुरानी दिल्ली स्थानांतरित किया जा चुका है। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली का बिजवासन रेलवे स्टेशन आगामी 6 माह में तैयार हो जाएगा। इसमें सबसे बड़ी बाधा पेड़ों की कटाई थी, जिसके लिए अनुमति मिल गई है। आगामी जुलाई तक 8 प्लेटफॉर्म वाला स्टेशन यहां तैयार हो जाएगा। इसके तैयार होते ही सराय रोहिल्ला से लगभग तीन दर्जन गाड़ियों को बिजवासन स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इनमें से अधिकांश गाड़ियां राजस्थान, गुजरात एवं महाराष्ट्र जाने वाली होंगी। इसके बाद पुरानी दिल्ली एवं नई दिल्ली स्टेशन से कुछ गाड़ियों को सराय रोहिल्ला से चलाया जाएगा।वहीं नई दिल्ली से भी कुछ गाड़ियों को बिजवासन भेजा जाएगा। ट्रेन की दिशा अनुसार होगी स्थानांतरित रेलवे सूत्रों ने बताया कि इन गाड़ियों का स्थानांतरित करने के लिए गाड़ियों की दिशा का ध्यान रखा जाएगा। पंजाब की तरफ जाने वाली गाड़ियों को शकूर बस्ती एवं सब्जी मंडी, पूर्व दिशा के लिए चलने वाली गाड़ियों को आनंद विहार एवं गाजियाबाद, महाराष्ट्र की तरफ जाने वाली गाड़ियों को बिजवासन एवं तुगलकाबाद जंक्शन की तरफ स्थानांतरित किया जाएगा। वहीं दक्षिण भारत के लिए चलने वाली गाड़ियों को निजामुद्दीन से चलाने की योजना है। स्टेशनों पर भीड़ कम होने से मिलेगा लाभ रेलवे अधिकारियों के अनुसार रेलगाड़ियों को स्थानांतरित करने की योजना इस तरह से बनाई गई है कि सभी स्टेशनों पर यात्रियों का दबाव कम हो। जल्द तैयार होने वाला बिजवासन स्टेशन इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिक निभाएगा। इसके अलावा शकूर बस्ती एवं आनंद विहार में तैयार किए गए नए प्लेटफॉर्म भी मददगार साबित होंगे। रेलवे की इस योजना से नई दिल्ली स्टेशन पर भीड़ कम होगी और पुनर्विकास के लिए प्लेटफॉर्म आरएलडीए को सौंपे जा सकेंगे।