उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में सड़क सुरक्षा के लिए बनेंगे सेंट्रल वर्ज
-सड़कों पर सेंट्रल वर्ज बनाने में प्रीकास्ट सीमेंटेड बैरियर का किया जाएगा उपयोगनई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली की सड़कों पर र्घटनाओं और जाम की समस्या से निपटने के लिए लोक निर्माण...

-सड़कों पर सेंट्रल वर्ज बनाने में प्रीकास्ट सीमेंटेड बैरियर का किया जाएगा उपयोग नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली की सड़कों पर र्घटनाओं और जाम की समस्या से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) सेंट्रल वर्ज बनाने और पहले से मौजूद जर्जर वर्ज को दुरुस्त करने की योजना तैयार की है। इसके लिए प्रीकास्ट (पहले से बने) सीमेंटेड क्रैश बैरियर का उपयोग किया जाएगा। 30 से अधिक सड़कों पर इस कार्य में करीब 9.23 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।पीडब्ल्यूडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सेंट्रल वर्ज बन जाने से वाहन चालक लेन अनुशासन का पालन करने पर मजबूर होंगे।
इससे आमने-सामने की टक्कर जैसी गंभीर दुर्घटनाओं में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि अभी वाहन बेतरतीब तरीके से सड़कों पर चलते हैं, जिससे न केवल दुर्घटनाएं होती हैं बल्कि यातायात जाम भी लगता है। सीमेंटेड बैरियर लग जाने के बाद वाहन एक निर्धारित दिशा में ही चलेंगे, जिससे यातायात सुचारू होगा और जाम की समस्या काफी हद तक दूर होगी। कुछ ही जगह क्रॉसिंग दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कई जगह इस प्रयोग के बेहतर परिणाम मिले हैं। यातायात पुलिस की सलाह पर इस दिशा में काम किया जा रहा है। अधिकारी ने यह भी बताया कि कई सड़कों पर पहले से बने सेंट्रल वर्ज खराब हालत में हैं। इन टूटे-फूटे वर्ज को वाहन चालक आसानी से पार कर लेते हैं, जिससे गलत दिशा में वाहन चलाने की घटनाएं आम हो गई हैं। ऐसे सभी स्थानों को चिन्हित कर उन्हें नए सीमेंटेड बैरियर से दुरुस्त किया जाएगा।-----
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


