एडमिट कार्ड रोकने पर अभिभावक संघ का प्रदर्शन

Feb 16, 2026 05:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

नई दिल्ली में निजी स्कूलों द्वारा फीस बढ़ोतरी का मामला बढ़ता जा रहा है। कुछ स्कूल बोर्ड परीक्षार्थियों को बढ़ी हुई फीस न देने पर एडमिट कार्ड नहीं दे रहे हैं। अभिभावकों ने इस पर विरोध प्रदर्शन किया है, उन्हें लगता है कि स्कूल बच्चों का भविष्य खराब कर रहे हैं।

एडमिट कार्ड रोकने पर अभिभावक संघ का प्रदर्शन

नई दिल्ली, व. सं.। राजधानी के निजी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी का मामला थम नहीं रहा है। कुछ स्कूल बढ़ी हुई फीस न देने पर बोर्ड परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड नहीं दे रहे हैं। इसी के विरोध में सोमवार को साकेत स्थित एक निजी स्कूल के बाहर अभिभावक संघ ने प्रदर्शन किया। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल बच्चों का भविष्य खराब करने पर अड़े हुए हैं। स्कूल तय मानक के बाद बढ़ी फीस का भुगतान न करने पर छात्रों को प्रताड़ित कर रहे हैं। एक अभिभावक ने 10वीं कक्षा के छात्र का एडमिट कार्ड न देने का आरोप लगाया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।