Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Pollution Levels Spike Again Air Quality Index Reaches 303
एक दिन के सुधार के बाद फिर जहरीली हुई हवा

एक दिन के सुधार के बाद फिर जहरीली हुई हवा

संक्षेप: दिल्ली में प्रदूषण स्तर में फिर से बढ़ोतरी हुई है, शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 303 अंक दर्ज किया गया। शुक्रवार को यह 218 अंक था, लेकिन मौसम के कारणों से कुछ सुधार हुआ था। वजीरपुर क्षेत्र सबसे अधिक प्रदूषित रहा, जहां एक्यूआई 379 रहा। दिल्ली में प्रदूषक कणों का स्तर भी मानकों से अधिक है।

Sat, 1 Nov 2025 08:46 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के प्रदूषण स्तर में एक दिन पहले हुए सुधार के अगले दिन फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, शनिवार को औसत वायु गुणवत्ता 303 अंक दर्ज किया गया। यह बहुत खराब श्रेणी में आता है। शुक्रवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता 218 के अंक पर था। गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक में 155 अंकों का सुधार हुआ था। दिल्लीवाले 14 अक्तूबर के बाद से ही प्रदूषित हवा में सांस ले रहे हैं, लेकिन 30 अक्तूबर को प्रदूषण इस मौसम में सबसे भयावह स्तर पर पहुंच गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गुरुवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 373 के अंक पर दर्ज किया गया था। जबकि, दिल्ली के आठ इलाके ऐसे रहे थे जहां का सूचकांक 400 के अंक को पार करके गंभीर श्रेणी में पहुंच गया था। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता के स्तर में तेज सुधार हुआ है। इसके लिए मौसम के कारक जिम्मेदार माने जा रहे हैं। लेकिन शनिवार को एक बार फिर इसमें बढ़ोतरी दर्ज की गई। यही नहीं समीर एप पर शाम 5 बजे लगभग दो दर्जन स्थानों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से ऊपर था। छह तो ऐसे स्थान हैं जहां पर यह 350 से भी अधिक दर्ज किया गया। शनिवार को सबसे अधिक प्रदूषित केंद्र वजीरपुर दर्ज किया गया। यहां पर एक्यूआई शाम पांच बजे 379 दर्ज किया गया। दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार की सुबह भी 'खराब' श्रेणी में रही और समग्र एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) थोड़ा बढ़कर 251 हो गया, जो एक दिन पहले 218 था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। शाम को यह बहुत खराब श्रेणी में चली गई। एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है। हवा में प्रदूषक कण मानकों से ज्यादा दिल्ली-एनसीआर की हवा में प्रदूषक कणों का स्तर भी पहले के मुकाबले शुक्रवार को जहां काफी नीचे आया था, वहीं शनिवार को यह फिर बढ़ गया। सीपीसीबी के मुताबिक शाम पांच बजे दिल्ली-एनसीआर की हवा में पीएम 10 का स्तर 257 और पीएम 2.5 का स्तर 147 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर रहा था। मानकों के मुताबिक हवा में पीएम 10 का स्तर 100 से नीचे और पीएम 2.5 का स्तर 60 से नीचे होने पर ही उसे स्वास्थ्यकारी माना जाता है। इस अनुसार दिल्ली की हवा में अभी भी मानकों से ज्यादा प्रदूषक कण मौजूद हैं। प्रदूषण मीटरः वायु गुणवत्ता सूचकांक 30 अक्तूबर---373 31 अक्तूबर----218 01 नवंबर-- 303 शाम पांच बजे यहां की हवा थी सबसे खराबः वजीरपुर---379 आरकेपुर--369 बवाना---363 आरकेपुर--369 नरेला--358 जहांगीरपुरी--357 रोहिणी--354