Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Pollution Crisis Congress President Blames BJP Government for Air Quality Emergency
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर देवेंद्र यादव ने सरकार पर साधा निशाना

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर देवेंद्र यादव ने सरकार पर साधा निशाना

संक्षेप:

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की स्थिति को लेकर प्रदेश

Nov 20, 2025 07:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की स्थिति को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने मौजूदा दिल्ली की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि राजधानी दिल्ली में लगातार खराब होती हवा ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। प्रदूषण का स्तर इतने खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है कि एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने भी इसे स्वास्थ्य आपातकाल जैसी स्थिति बताया है। डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि यदि संभव हो तो कुछ दिनों के लिए दिल्ली छोड़ दें और बाहर निकलते समय एन-95 मास्क जरूर पहनें। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि राजधानी में 22 से ज्यादा इलाकों में एक्यूआई 400 के पार जा रहा है, जो बेहद गंभीर श्रेणी में आता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार प्रदूषण रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही, जबकि लोगों की सेहत पर सीधा असर पड़ रहा है। यादव के अनुसार, शहर के अस्पतालों में सांस से जुड़ी समस्याओं के मरीज 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। कई लोगों को गले, आंख, नाक में जलन, सिरदर्द, थकान और सांस लेने में कठिनाई जैसी समस्याएं हो रही हैं। डॉक्टरों का कहना है कि लगातार खराब हवा फेफड़ों पर गंभीर असर डाल सकती है।