आईएसआईएस मॉड्यूल के पैन इंडिया नेटवर्क का खुलासा

आईएसआईएस मॉड्यूल के पैन इंडिया नेटवर्क का खुलासा

संक्षेप:

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने एंटी टेरर स्क्वॉड के साथ मिलकर आईएसआईएस के पैन इंडिया नेटवर्क का खुलासा किया है। चार प्रदेशों से 11 संदिग्धों को पकड़ा गया, जिनमें से पांच को गिरफ्तार किया गया है। ये...

Sep 11, 2025 06:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

केंद्रीय खुफिया ईकाइयों के इनपुट पर दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने एंटी टेरर स्क्वॉड(एटीएस) के साथ मिलकर आईएसआईएस मॉड्यूल के एक पैन इंडिया नेटवर्क का खुलासा किया है। अभियान के तहत चार प्रदेशों से 11 संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया है। इनमें से पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया गया, बाकी से पूछताछ की जा रही है। स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि यह ऑपरेशन केंद्रीय खुफिया ईकाइयों के इनपुट पर पिछले छह महीने से चल रहा था। सेल ने इसके लिए दिल्ली, झारखंड, तेलंगाना, मध्य प्रदेश में करीब 12 जगहों पर छापेमारी की। गिरफ्तार आतंकियों में अशहर दानिश, सूफियान अबु बकर, आफताब अंसारी, हुजैफा यमन और कामरान कुरैशी शामिल हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इनमें से मुंबई निवासी दो आतंकियों आफताब अंसारी और सूफियान अबु बकर को दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से पकड़ा। तीसरा आतंकी अशहर दानिश को रांची के तबराक लॉज से गिरफ्तार किया गया, जबकि चौथे आतंकी कामरान कुरैशी को मध्य प्रदेश से पकड़ा गया। इसके अलावा पांचवे आतंकी हुजैफा यमन तेलंगाना से दबोचा गया है। केमिकल बम बनाने का था इरादा इनका इरादा केमिकल बम तैयार कर बड़े पैमाने पर टारगेट किलिंग करना था। इसके लिए तैयारी में जुटे भी थे। कुछ हथियार की व्यवस्था कर ली गई थी, जबकि विस्फोटक व आइईडी तैयार करने का काम चल रहा था। गजवा-ए-हिंद की भी तैयारी चल रही थी वहीं गजवा-ए-हिंद जिहाद के लिए एक जमीन लेने की तैयारी चल रही थी, जहां जिहादी जत्थे को तैयार करना था और उन्हें आतंकी वारदात के लिए दिल्ली-एनसीआर सहित देश के अलग-अलग जगहों पर उतारना था। आतंकियों के पास से ये हुई बरामदगी स्पेशल सेल के हत्थे चढ़े आतंकियों में से दानिश और आफताब केमिकल हथियार बनाने में एक्सपर्ट हैं। इनके पास से केमिकल बम बनाने वाले रसायन जैसे हाइड्रोक्लोरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, सोडियम बाइकार्बोनेट और सल्फर पाउडर बरामद हुए। इसके अलावा पीएच वैल्यू चेकर, वेइंग मशीन, बीकर सेट जैसे उपकरण भी मिले। वहीं डिजिटल डिवाइस के तौर पर एक लैपटॉप और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पाकिस्तानी आका का पता लगाने जुटी टीम फिलहाल सभी गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस को इस मॉड्यूल से जुड़े और भी अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। कुशवाहा ने बताया कि अब उनकी टीम इस मॉड्यूल के पाकिस्तानी आका का पता लगाने में जुटी है। साथ ही नेटवर्क में शामिल अन्य संदिग्धों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है।