छापा मारकर नकली हार्पिक की बोतलें जब्त

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

दिल्ली पुलिस की द्वारका जिला डीआईयू टीम ने एक निजी कंपनी की शिकायत पर नकली हार्पिक की 29 बोतलें जब्त की हैं। आरोपी अशोक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कंपनी के प्रतिनिधि ने पुलिस को बताया कि कुछ लोग उनके उत्पादों की नकली पैकेजिंग तैयार कर उन्हें बेच रहे थे।

छापा मारकर नकली हार्पिक की बोतलें जब्त

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। द्वारका जिला पुलिस की डीआईयू टीम ने एक निजी कंपनी की शिकायत पर नकली उत्पादों को जब्त किया है। पुलिस ने मौके से नकली हार्पिक की 29 बोतलें बरामद कर आरोपी अशोक कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रेकिट बेंकाइजर (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि निश्‍चय जैन ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि कुछ लोग कंपनी के उत्पादों की नकली पैकेजिंग तैयार कर उन्हें बाजार में बेच रहे हैं। पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।