Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Police Recover Six Missing Individuals Including Five Children
पांच लापता बच्चे और एक महिला बरामद

पांच लापता बच्चे और एक महिला बरामद

संक्षेप:

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पांच लापता बच्चों और एक महिला को अलग-अलग स्थानों से बरामद किया है। दो नाबालिग लड़कियों को बिहार से और एक 14 वर्षीय किशोरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ढूंढा गया। इस...

Oct 09, 2024 05:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पांच लापता बच्चों और एक लापता महिला समेत छह लोगों को अलग-अलग जगहों से बरामद किया है। ये सभी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से गायब हुए थे। महिला के बारे में जानकारी देने वालों को तो 20 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था। क्राइम ब्रांच ने दो नाबालिग लड़कियों को बिहार के नालंदा स्थित सरमेरा से बरामद किया है। पूछताछ में पता चला कि लड़कियों का अपने माता-पिता के साथ झगड़ा हुआ था और इसके बाद अपना घर छोड़कर चली गई थीं। दूसरा मामला मंडावली इलाके का है। क्राइम ब्रांच ने 14 साल की एक नाबालिग किशोरी को बिहार के पूर्णिया से बरामद किया है। वहीं, तीसरे मामले में क्राइम ब्रांच ने राजधानी के बुध विहार इलाके से लापता हुई 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बरामद किया है। चौथे मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने सुदामापुरी निवासी किशोर को यमुना खादर इलाके से बरामद किया है। उधर, क्राइम ब्रांच की टीम ने एक महिला को पुरानी दिल्ली बस स्टैंड से बरामद किया है। वह 30 जुलाई को लापता हो गई थी। क्राइम ब्रांच ने इस साल सितंबर तक कुल 44 लापता लोगों को बरामद किया है। इसमें 26 नाबालिग लड़की, आठ नाबालिग लड़के और 10 बालिग शामिल हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें